Chandigarh Weather Forecast : दिन भर उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश, चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना

शहरवासियों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी सूचना जारी करते हुए कहा है कि शहर में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शहर का तापमान कम रह सकता है और इससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:56 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:35 PM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : दिन भर उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश, चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना
चंडीगढ़ में दिन भर गर्मी और उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल में मंगलवार को दिन भर लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। हालांकि शाम को झमाझम बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले, सुबह गर्मी और उमस की वजह से शहर का तापमान 30 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम में बदलाव की संभवना जताई थी लेकिन उससे पहले ही मंगलवार हुई बारिश ने बड़ी राहत दे दी। विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनशहर का तापमान कम रह सकता है और इससे लोगों को कुछ और राहत मिल सकती है।

विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर के साथ लगते एरिया में मानसून एक्टिव रहने की वजह से बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे शहर के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में शहर में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन अभी बारिश को लेकर संशय बना हुआ है।

शहर के बाजार पर सूने, सड़कों से दोपहिया वाहन गायब

वहीं उमस से बेहाल शहरवासी सुबह से ही अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। लोग अपने घरों अौर दुकानों में कूलर, एसी के अागे बैठकर ठंडक का एहसास लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर के बाजार पर सूने पड़े हैं। सड़कों पर भी जो वाहन दिखाई दे रहे हैं, उनमें चार पहिया वाहन ज्यादा हैं। लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर कम ही दिखाई दिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी