Chandigarh Weather Forecastः चंडीगढ़ में चार दिन बाद खिली धूप से लोगों को मिली राहत, धुंध न छाने से ठंड रही कम

चंडीगढ़ में चार दिनों से पड़ रही ठंड से अखिरकार लोगों को वीरवार को राहत मिली। विवार से शहर में ठंड का आलम ज्यादा था। इस दौरान शहर का तापमान भी 11 डिग्री तक पहुंच गया था। बर्फीली हवाओं से लेकर कोहरे का कहर शहर में जोरो पर था।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:35 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:35 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecastः चंडीगढ़ में चार दिन बाद खिली धूप से लोगों को मिली राहत, धुंध न छाने से ठंड रही कम
चंडीगढ़ में सुबह से निकली धूप से लोगों को मिली राहत।

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। शहर में करीब चार दिनों से पड़ रही ठंड से अखिरकार लोगों को वीरवार को राहत मिली। वीरवार को शहर में सुबह से ही धूप खिलने की वजह से ठंड का अहसास नहीं हुआ। रविवार से शहर में ठंड का आलम ज्यादा था। इस दौरान शहर का तापमान भी 11 डिग्री तक पहुंच गया था। बर्फीली हवाओं से लेकर कोहरे का कहर शहर में जोरो पर था। ऐसे में लोगों को धूप से उम्मीद थी।

वीरवार को सुबह से आसामान साफ था और कोहरे की चादर नहीं फैली थी। जिस वजह से सूर्य देवता के दर्शन हुए। ठंड से राहत देने वाली धूप निकलने से लोगों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में इस पूरे हफ्ते ठंड पड़ने की संभावना जताई गई थी लेकिन वीरवार को धूप निकलने से शहरवासियों से राहत की सांस ली।खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 12 डिग्री रहा।

वहीं धूप खिलने की वजह से लोगों का हुजूम भी पर्यटक स्थलों पर पहुंचा। सुखना लेक से लेकर राक गार्डन पर शहरवासियों की भीड़ देखने को मिली। इसके साथ ही धूप निकलने के साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहे।लेकिन राहत की बात है कि बादल छाए रहने के बाद भी धूप कम नहीं हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी