Chandigarh Weather Forecast: बारिश से मौसम हुआ ठंडा, अगले तीन दिन बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में आज भी तेज बारिश के आसार हैं और इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान लोग एहतियात बरतें। आसमान में छाए बादलों के चलते सुबह तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:37 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:37 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: बारिश से मौसम हुआ ठंडा, अगले तीन दिन बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
वीरवार रात हुई बारिश के चलते चार से पांच डिग्री तापमान गिरा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: शहर में आज आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। बीते कल शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। वीरवार देर रात तक हुई बारिश का असर शुक्रवार सुबह मौसम पर देखने को मिल रहा है। शहर का मौसम ठंडा बना हुआ है। बारिश से ना केवल मौसम सुहावना हुआ है बल्कि ठंडक भी बढ़ गई है।

आज भी मौसम विभाग ने शहर में तेज बारिश के आसार जताए हैं और इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान लोग एहतियात बरतें। आसमान में छाए बादलों के चलते सुबह तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते दिन हुई बारिश के चलते चार से पांच डिग्री तापमान में गिरावट आई है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा और पंजाब के कई जिलो में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है।विभाग के अनुसार पंजाब के माझा, दोआबा, वेस्ट मालवा, ईस्ट मालवा में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है।वहीं हरियाणा की बात करें तो नॉर्थ हरियाणा, साउथ और साउथईस्ट हरियाणा, वेस्ट और साउथ वेस्ट हरियाणा के जिलों में 20 सितंबर तक तेज बारिश होने के आसार है। विभाग के अनुसार इसका सीधा असर चंडीगढ़ में वेदर सिस्टम पर पड़ेगा और वज ओर मजबूत होगा, जिससे  शहर में बारिश होने के पूरे आसार है।

अगले दिन दिन बारिश के आसार

आज से अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। वहीं, शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। रविवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

chat bot
आपका साथी