Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में सुबह छाए हल्के बादल, दोपहर बाद बारिश के आसार, रातें ठंडी

Chandigarh Weather Forecast मौसम विभाग ने आज भी चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से पिछले 2 दिनों से शहर में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:56 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में सुबह छाए हल्के बादल, दोपहर बाद बारिश के आसार, रातें ठंडी
अब रात के मौसम में बदलाव आ गया है, रातें ठंडी होने लगी हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: मौसम विभाग ने आज भी चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से पिछले 2 दिनों से शहर में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। वहीं, बारिश के न होने की वजह से एक बार फिर गर्मी और उमस शहरावसियों को परेशान करने लगी है। हालांकि अब रात के मौसम में बदलाव आ गया है, रातें ठंडी होने लगी हैं।

शहर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हालांकि बादलों के बीच से हल्की धूप भी निकल आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगर आज शहर में बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 सितंबर तक पंजाब, हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है और इसका असर चंडीगढ़ पर भी देखने को मिल सकता है। इस बीच रात और सुबह में हल्की ठंड होने लगी है। सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

पिछले कुछ दिनों से शहर में बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। वही मौसम विभाग रूप से बारिश होने की भविष्यवाणी कर रहा है। अगर आने वाले दिनों में शहर में तेज बारिश होती है तो इसका असर तापमान पर देखने को मिलेगा जिसके साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है वही दिन के समय में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। आज शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी