Chandigarh Weather Forecast : शहर में आज भी छाए रहेंगे बदल, दोपहर बाद मौसम साफ होने की उम्मीद

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। सुबह से ही आसमान में काले बादलों छाए हुए है। बीते दो दिनों से शहर में बारिश होने से गर्मी भी कम है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 07:39 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 07:39 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : शहर में आज भी छाए रहेंगे बदल, दोपहर बाद मौसम साफ होने की उम्मीद
चंडीगढ़ में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast : शहर में आज भी मौसम का मिजाज खुशगवार ही बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के बाद मौसम के खुलने की आशंका है। सोमवार से बुधवार तक मौसम विभाग ने शहर में बारिश होने के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई थी, जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को शहर में बारिश हुई। बारिश होने की वजह से तापमान पर भी इसका असर पड़ा है।

शहर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज भी शहर में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। सुबह से ही आसमान में काले बादलों छाए हुए है। बीते दो दिनों से शहर में बारिश होने से गर्मी भी कम है। मंगलवार को शहर में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी और यही तेज हवाओं का दौर आज भी जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा और आसमान में काले बादल छाए हुए है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी