Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में सुबह-सुबह छाए बादल, दोपहर बाद हो सकती है बारिश

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों छाने के साथ हुई। दोपहर बाद शहर में बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मौसम बदलने की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 08:06 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 08:06 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में सुबह-सुबह छाए बादल, दोपहर बाद हो सकती है बारिश
चंडीगढ़ में मौसम बदलने की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

चंडीगढ़, जेएनएन। आज सुबह की शुरुआत आसमान में हल्के बादलों छाने के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद शहर में बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बात की भी संभावना जताई है कि मौसम बदलने की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आज शहर के तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस बीच उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में बादल छाए हुए है।  मौसम विभाग के अनुसार मई महीने के पहले सप्ताह में शहर वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। शहर में 6 मई तक खुशनुमा मौसम रहने के आसार है। इस बीच 2, 4, 5 और 6 मई को बारिश भी हो सकती है। लेकिन उसके बाद गर्मी बढ़ेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी