Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज फिर करवट लेगा मौसम, शाम को बारिश की आशंका

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में मौसम खुशगवार बना हुआ है जिसका असर रविवार को भी मौसम पर देखने को मिला। रविवार सुबह की शुरुआत आसमान में काले बादलों के साथ हुई। इस दौरान हवाओं में हल्की ठंड भी हुई।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज फिर करवट लेगा मौसम, शाम को बारिश की आशंका
चंडीगढ़ में अगले तीन दिनों कर बादल छाए रहेंगे।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में शनिवार शाम से ही मौसम खुशगवार बना हुआ है जिसका असर रविवार को भी मौसम पर देखने को मिला। रविवार सुबह की शुरुआत आसमान में काले बादलों के साथ हुई। इस दौरान हवाओं में हल्की ठंड भी हुई। मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान पर भी इसका असर पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली थी। आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है जिससे मौसम खुशगवार बना रहेगा। हालांकि इस बीच गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिन के समय तो थोड़ी बहुत ही धूप लोगों को परेशान करेगी, लेकिन शाम होते ही मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछेक स्थानों में गरज के साथ सीटें भी पढ़ सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय शहर का टेंपरेचर 24 से 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था लेकिन आज खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है।

बुधवार तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और तेज हमारी चलने की आशंका जताई है। लेकिन हरियाणा और पंजाब राज्य के साथ चंडीगढ़ के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 36 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।

chat bot
आपका साथी