Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में बादलों के बीच मौसम बना रहेगा खुशगवार, हल्की बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है जिससे मौसम खुशगवार बना रहेगा। हालांकि इस बीच गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती हैं। सुबह का आगाज हल्के काले बादलों से हुआ।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:57 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:57 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में बादलों के बीच मौसम बना रहेगा खुशगवार, हल्की बारिश की संभावना
चंडीगढ़ में शनिवार सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़, जेएनएन। शुक्रवार शाम से ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है जिसके चलते शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम खुशगवार बना रहेगा। हालांकि इस बीच गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती हैं। सुबह का आगाज  हल्के काले बादलों से हुआ, जिसकी वजह से सुबह के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय शहर का तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, लेकिन शनिवार सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले कुछ दिनों से शहर काफी गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान ज्यादा रहने के आसार हैं। बादल छाए रहने का असर तापमान पर नहीं पड़ेगा।  मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अभी तक इस माह का सबसे ज्यादा तापमान रहा। आज भी तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की उम्मीद है। हालांकि अगर शहर में हल्की बारिश होती है तो इससे शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी बहुत ही राहत मिलेगी।

3 दिनों सुहावना रहेगा मौसम

आने वाले 3 दिनों में शहर का मौसम खुशगवार रहने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और तेज हमारी चलने की आशंका जताई है। लेकिन मौसम विभाग ने पंजाब राज्य के लिए चेतावनी जारी करते हुए संभावना जताई है कि आने वाले 36 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे और धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी