Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं जिस वजह से तापमान पर भी इसका असर पड़ा। सोमवार के मुकाबले आज सुबह के तापमान में 2 डिग्री की कमी देखी गई है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:47 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार
चंडीगढ़ में मंगलवार को मौसम खुशगवार बना रहेगा

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलेगा और बारिश होने के आसार भी हैं। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं जिस वजह से तापमान पर भी इसका असर पड़ा। सोमवार के मुकाबले आज सुबह के तापमान में 2 डिग्री की कमी देखी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का मौसम खुशगवार बना रहेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस बीच दोपहर थोड़ी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है लेकिन शाम के समय मौसम में बदलने के आसार हैं जिस वजह से शहर में ठंडी हवाएं चलने का दौर शुरू होगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।

अप्रैल के महीने के लगभग तीन हफ्ते निकलने वाले हैं, लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानों में वेस्टर्न डिस्टबेंस के चलते हुई बूंदाबांदी के चलते रातें अभी भी ठंडी चल रही हैं। मौसम विभाग ने फिर दावा किया है कि आज दोपहर बाद फिर मौसम बदल सकता है। बुधवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते होगा। इस दौरान सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना है।

अगले तीन दिन छाए रहेंगे बादल

आने वाले 3 दिनों में शहर का मौसम खुशगवार रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। लेकिन हरियाणा और पंजाब राज्य के साथ चंडीगढ़ के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 36 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।

chat bot
आपका साथी