Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ वासियों को आज मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Forecast आज शहर वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज शहर में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की भी संभावना जताई है। बीते वीरवार को गर्मी ने 8 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 07:58 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 07:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ वासियों को आज मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
आज शहर वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। बीते वीरवार को गर्मी ने 8 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा है। वहीं आज शहर वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज शहर में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की भी संभावना जताई है। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश नृ होने की वजह से शहर में उमस ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया हुआ है। लेकिन आज गर्मी और उमस से राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में हो रही बारिश की वजह से और हवाओं के बदलते मिजाज की वजह से शहर में 5 जुलाई तक बारिश होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि मानसून थोड़ा कमजोर हो गया है, लेकिन 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा से आने वाली हवाओं के चलते शहर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। खबर लिखे जाने तक आसमान में बादलों की चहल कर भी जारी है और इस बीच तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। आज तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से मानसून आने की घोषणा कई दिन पहले ही कर दी गई थी लेकिन अभी तक लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। पिछले कुछ दिनों में बादल तो छा रहे थे लेकिन बरसात नहीं हुई। हालांकि चार दिन पहले रात को जरूर बारिश के साथ तेज हवाएं चली थी। जहां एक और शहर में बारिश नहीं हो रही है वहीं अगर जून महीने की बात करें तो तापमान में कोई ज्यादा इजाफा देखने को नहीं मिला था।

chat bot
आपका साथी