Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट हुआ था वह अब कमजोर पड़ रहा है। इसलिए शहर में तेज बारिश नहीं हो रही है। हालांकि बीती रात शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 07:39 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 07:39 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
चंडीगढ़ में लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज की वजह से तापमान पर इसका असर हो रहा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। मौसम विभाग ने आज भी शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट हुआ था, वह अब कमजोर पड़ रहा है। इसलिए शहर में तेज बारिश नहीं हो रही है। हालांकि बीती रात शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज की वजह से और रात दोनों के तापमान पर इसका असर हो रहा है। जहां एक और दिन में तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रह रहा है, वही दूसरी ओर राते ठंडी हो रही है। खबर लिखे जाने तक शहर में काले बादल छाए हुए हैं और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है।

माैसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह ने बताया कि गुजरात के तटीय क्षेत्राें में अटैक के बाद अब टाक्टे सरफेस पर आ गया है। अभी इसका मामूली असर राजस्थान में है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में टाक्टे के बचे हुए अवशेष और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते यलाे एलर्ट जारी किया गया है। इस दाैरान सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हाे सकती है। बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलाेमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट हाे सकती है।

पूरे ट्राइसिटी में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसलिए विभाग की ओर से ट्राइसिटी समेत पंजाब व हरियाणा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी