Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में बारिश के आसार कम, जल्द मानसून लेगा अलविदा, रातें होने लगी ठंडी

Chandigarh Weather Forecast शहर में बीते दो-तीन दिन से अच्छी धूप निकल रही है। हालांकि गर्मी और उमस कम है लेकिन दिन के तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने शहर में चार अक्टूबर तक बारिश के आसार जताए थे लेकिन अब बारिश के चांस बहुत कम हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 09:19 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 09:19 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में बारिश के आसार कम, जल्द मानसून लेगा अलविदा, रातें होने लगी ठंडी
आज मौसम साफ रहेगा और तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: शहर में बीते दो-तीन दिन से अच्छी धूप निकल रही है। हालांकि गर्मी और उमस कम है लेकिन दिन के तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने शहर में चार अक्टूबर तक बारिश के आसार जताए थे लेकिन अब बारिश के चांस बहुत कम हैं। विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है और इसके चलते बारिश की संभावना कम हो गई है। आज मौसम साफ रहेगा और तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है।

शहर से मानसून भी जल्द अलविदा लेगा। विभाग के मुताबिक अब मानसून के जाने का समय है। आगामी तीन से चार दिन में मानसून की वापसी हो जाएगी। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर होने का असर पंजाब और हरियाणा पर नहीं पड़ेगा। पंजाब के माझा, दोआबा और ईस्ट मालवा में चार अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका है। वहीं वेस्ट मालवा में  चार अक्टूबर को बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा नॉर्थ हरियाणा में एक से चार अक्टूबर तक बारिश, साउथ और साउथईस्ट हरियाणा में चार अक्टूबर और वेस्ट और साउथ वेस्ट हरियाणा में भी बारिश की संभावना है।

चंडीगढ़ के अलावा पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का मानना है चार अक्टूबर तक शहर में बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। 15 अक्टूबर के बाद से दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होगा फिलहाल अभी रात और सुबह के समय ही हल्की ठंड हो रही है।

विभाग का मानना है कि इस बार ठंड थोड़ी जल्दी दस्तक दे सकती है। रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है जो आने वाले समय में और कम होगी। वही सुबह के समय भी तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह रहा है।

chat bot
आपका साथी