Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में दो दिन बारिश के आसार, गिरेगा तापमान, बढेगी ठंड

हालांकि आज सुबह मौसम साफ बना हुआ है और धूप भी निकल आई है। सुबह सात बजे तक शहर का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक दोपहर बाद मौसम करवट लेगा और बादल छा सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:40 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में दो दिन बारिश के आसार, गिरेगा तापमान, बढेगी ठंड
सुबह सात बजे तक शहर का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में मौसम करवट लेगा और आने वाले दो दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम बदलाव होने का कारण ईस्ट अफगानिस्तान और उसके साथ लगते पड़ोसी देशों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होना है। इस वजह से पंजाब और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

हालांकि आज सुबह मौसम साफ बना हुआ है और धूप भी निकल आई है। सुबह सात बजे तक शहर का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक दोपहर बाद मौसम करवट लेगा और बादल छा सकते हैं। शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हुआ है। इसके चलते शनिवार और रविवार को बारिश के आसार बन रहे हैं।

विभाग का मानना है कि बारिश होने से तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आएगी। विभाग के मुताबिक ऐसे में अगर शहर में तेज बारिश होती है तो ठंड का बढ़ना स्वाभाविक है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि माझा, दोआबा, वेस्ट मालवा और ईस्ट मालवा में 23 और 24 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा में नार्थ हरियाणा, साउथ और साउथ ईस्ट हरियाणा के साथ ही वेस्ट और साउथ वेस्ट हरियाणा में भी 23 और 24 अक्टूबर को तेज बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों के साथ ही चंडीगढ़ में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 

आगे मौसम का हाल

शनिवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार को भी शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है। - सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी