Chandigarh Weather Forecast: सुबह खिली तेज धूप, 28 डिग्री पहुंचा तापमान, 40 डिग्री तक जाने के आसार

चंडीगढ़ में एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। बीते तीन दिनों से सुबह के समय तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सुबह 900 बजे तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:42 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:42 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: सुबह खिली तेज धूप, 28 डिग्री पहुंचा तापमान, 40 डिग्री तक जाने के आसार
चंडीगढ़ में सुबह से ही तीखी धूप खिली हुई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। बीते तीन दिनों से सुबह के समय तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, अगर बात करें सोमवार की करें तो सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सुबह 8:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप खिलने से तापमान भी 40 डिग्री तक जा सकता है। शहरवासियों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के बाद उमस और चिपचिपाती गर्मी का दौर जमकर चलेगा। हालांकि शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और बादल छाने के साथ हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र ने शाम को हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। लेकिन आज सुबह आसमान साफ है और चटख धूप खिली हुई है। जिससे सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश भर में मानसून की रफ्तार कुछ तेज है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मानसून थोड़ा कमजोर होने की वजह से गर्मी बढ़ रही है।

पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम में होने वाले बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को माना जा रहा है।

chat bot
आपका साथी