Chandigarh Weather: फिर बढ़ सकती है ठंड, शुक्रवार को बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान

ट्राईसिटी में एक बार फिर मौसम अलग अंदाज में दिखेगा। दरअसर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को शहर में बारिश हो सकती है जिससे शहरवासियों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने वाला है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 12:48 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 12:48 PM (IST)
Chandigarh Weather: फिर बढ़ सकती है ठंड, शुक्रवार को बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान
फिर बढ़ सकती है ठंड, शुक्रवार को बारिश के आसार।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। बीते एक सप्ताह से शहरवासियों को दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिनभर निकलने वाली चटख धूप की वजह से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिए हैं। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिवेट होने से पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक सुंरेंद्र पाल  ने बताया कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है, जिसका असर शहर पर भी पड़ेगा। हिमाचल के नजदीक होने की वजह से चंडीगढ़ के मौसम पर इसका असर स्वाभाविक है। वहीं, इससे एक बार फिर कोहरा पड़ेगा और ठंड बढ़ेगी और वीरवार शाम से चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा। इसके चलते 26 और 27 को चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा जिसमें चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटों में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के साथ हरियाणा में भी मौसम करवट बदलेगा। विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में कोहरा दस्तक देगा जिसकी वजह से दोनों राज्यों में ठंड भी बढ़ सकती है। कोहरे के साथ साथ इन दोनों राज्यों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

यह रहेगा आने वाले दिनों में शहर का मौसम

वीरवार को आसमान साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने के आसार है।

शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने के आसार है।

शनिवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार है।

रविवार को आसमान में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार है।

सोमवार को आसमान में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार है।

chat bot
आपका साथी