Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह ही छाए बादल, दोपहर बाद हो सकती है राहत की बारिश

गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को आज थोड़ा राहत मिलेगी। क्योंकि मौसम विभाग ने शहर में दोपहर बाद बारिश के आसार जताए हैं। वहीं आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं जिससे लोग गर्मी से थोड़ा राहत महसूस कर रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 09:43 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 09:43 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह ही छाए बादल, दोपहर बाद हो सकती है राहत की बारिश
मौसम विभाग ने दोपहर बाद बारिश की संभावना जताई है।

जासं, चंडीगढ़। शहर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, इससे लोगों को राहत की उम्मीद जगी हुई है। दिनभर बादल छाए रहने की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है और बारिश के आसार बन रहे हैं। निरंतर रूप से बढ़ रही गर्मी के बीच यह राहत देने वाली बात है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी और तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने वाला है।

हालांकि सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं लेकिन उमस का दौर भी चल रहा है। शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। गौरतलब है कि वीरवार शाम को बादल छाने और तेज हवाओं के चलने से जो शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, उसका असर आज मौसम पर देखने को मिला।

शहर में शुक्रवार को 38 डिग्री तक तापमान दिन में रहा उसके बाद रात को गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। विभाग की ओर से अब बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया डवलप हो रहा है इसकी मदद से पूर्वी हवा अपने साथ नमी लाएगी जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संकेत है।

इस दौरान मौसम विभाग की ओर से आज से 12 जुलाई तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं शनिवार से सोमवार तक हल्की बारिश के आसार बताए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी