Chandigarh Weather: आसमान में हल्के बादल, खिली धूप, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन दिए बारिश के संकेत

Chandigarh Weather शहर में बुधवार को मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही शहर में धूप खिली हुई है। आसमान में छिटपुट बादल छाए हुए हैं। सुबह नौ बजे तक शहर में तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:15 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:15 AM (IST)
Chandigarh Weather: आसमान में हल्के बादल, खिली धूप, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन दिए बारिश के संकेत
विभाग ने सात अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।

जागरण संवादाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather: शहर में बुधवार को मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही शहर में धूप खिली हुई है। आसमान में छिटपुट बादल छाए हुए हैं। सुबह नौ बजे तक शहर में तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन शहर में बारिश की संभावना बनी हुई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक लो प्रेशर एरिया होने की वजह से बारिश होगी। इस वजह से पंजाब-हरियाणा में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बनी हुई है।

विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद शहर में बारिश का दौर जारी हो सकता है। वहीं बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा और तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरवाट आ सकती है। फिलहाल रात के समय मौसम ठंडा हुआ है और तापमान भी 27 डिग्री तक रह रहा है। बीते सोमवार को हुई बारिश और मंगलवार को बादल छाए रहने से तापमान में दो डिग्री गिरावट हुई। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।

यह रहेगा मौसम

विभाग ने बुधवार दोपहर बाद बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। वीरवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।

chat bot
आपका साथी