Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में छाए हल्के बादल, उमस करेगी परेशान, 29 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून

गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। आलम यह है कि दोपहर में तेज गर्मी और उमस काफी बढ़ जाती है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को शहर आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 09:49 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 09:49 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में छाए हल्के बादल, उमस करेगी परेशान, 29 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
शहर में आज हल्के बादल छाए हुए हैं, वहीं, धूप भी निकल आई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। आलम यह है कि दोपहर में तेज गर्मी और उमस काफी बढ़ जाती है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को शहर आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेन सिंह ने बताया कि बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा में बादल छाए रहेंगे।

वहीं, मंगलवार दिनभर तिखी धूप और उमस ने शहरवासियों को खूब परेशान किया, लेकिन शाम को शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। चंडीगढ़ के सेक्टर-10, 11 पीजीआइ और नयागांव में तेज बारिश के चलते लोगों ने दिनभर की गर्मी से शाम को राहत पाई। 

बता दें मानसून सीजन में इस बार काफी कम बारिश हुई है, हालांकि रविवार को शहर में सुबह बारिश हुई थी, लेकिन इस बारिश का असर तापमान पर देखने को नहीं मिला, अभी गर्मी है। इसी बाबत चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेन सिंह ने बताया कि मानसून सीजन चार (जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर) महीने का होता है। ऐसे में अगर बात चंडीगढ़ की करें तो मानसून सीजन में अगर 846.5 एमएम हो जाती है, तो इसे सामान्य मानसून कहा जाता है। इससे ज्यादा बारिश होने पर अच्छा मानसून और इससे कम बारिश होने पर कमजोर मानसून माना जाता है।

पिछले कुछ सालों की औसतन बारिश को देखें तो अभी तक मानसून ने स्पीड नहीं पकड़ी है। अभी हुई बारिश से अंदाजा लगाया जाए तो शहर में अभी तक हुई बारिश के आधार इसे कमजोर मानसून ही माना जाएगा। अभी तक शहर में 260 एमएम के करीब बारिश हुई है, जबकि शहर में अभी तक 385.5 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में बारिश का पूर्वानुमान है।

chat bot
आपका साथी