चंडीगढ़ मौसम: फिर बदले मौसम के तेवर, शहर में खिली चटख धूप, ठंडी हवाओं से बढ़ने लगी ठिठुरन

इस हफ्ते की शुरुआत से मौसम के तेवर अलग ही नजर आ रहे हैं। शहर में बीते दो तीन दिन से दिन में अच्छी धूप खिल रही है। वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते हल्की शीतलहर शुरू हो चुकी है। दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:56 AM (IST)
चंडीगढ़ मौसम: फिर बदले मौसम के तेवर, शहर में खिली चटख धूप, ठंडी हवाओं से बढ़ने लगी ठिठुरन
रविवार के बाद सुबह-शाम हल्की धुंध पड़ने लगी है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बीते दिन मंगलवार को दिन भर खिली चटख धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले बीते सप्ताह अधिकतम तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई थी। माैसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार नाॅर्थ पाकिस्तान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हाे रहा है, लेकिन यह कमजोर है, जिससे पहाड़ाें के नजदीकी इलाकाें में अच्छी बारिश के आसार हैं, मैदानों में बूंदाबांदी होगी।

हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत से मौसम के तेवर अलग ही नजर आ रहे हैं। शहर में बीते दो तीन दिन से दिन में अच्छी धूप खिल रही है। वहीं, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते हल्की शीतलहर शुरू हो चुकी है। दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं। रविवार के बाद सुबह-शाम हल्की धुंध पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से दिन में भी ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी

आज सुबह से ही आसमान साफ बना हुआ है। अच्छी धूप निकल आई है, जुसके चलते सुबह नौ बजे तक तापमान 13 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 22 और न्यूतनम 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि आगामी दिनों में धूप के साथ शीत लहर का चलेगी और लोगों को ठंड ने सताएगी। वहीं दिन ढलते ही तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठिठुरन ज्यादा महसूस होगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ मनमोहन सिंह बताते हैं कि दिसंबर माह के मध्यांतर तक आसमान में बादल छाए रहने व बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, चंडीगढ़ के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में नौ दिंसबर से एक बार फिर बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी