Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में खिली तेज धूप, सुबह ही तापमान 32 डिग्री पार, इस दिन आएगा मॉनसून

चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राईसिटी के लोग इन दिनों गर्मी से त्रस्त हैं। हालात यह हैं कि दिन में तेज धूप खिलने के कारण शहर के बाजार सूने पड़े हुए हैं। ऐसे में शहरवासी गर्मी राहत की आस में बारिश की राह देख रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 09:45 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 09:45 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में खिली तेज धूप, सुबह ही तापमान 32 डिग्री पार, इस दिन आएगा मॉनसून
चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राईसिटी के लोग इन दिनों गर्मी से त्रस्त हैं। हालात यह हैं कि दिन में तेज धूप खिलने के कारण शहर के बाजार सूने पड़े हुए हैं। ऐसे में शहरवासी गर्मी राहत की आस में बारिश की राह देख रहे हैं। हालांकि अभी लोगों को अभी मॉनूसन के लिए तीन से चार दिन और इंतजार करना होगा। शहर में आज सुबह से ही धूप निकल आई है। आसमान साफ होने के चलते तेज धूप खिली हुई है, जिस कारण सुबह नौ बजे ही तापमान 32 डिग्री तक पहुंच चुका है। आज भी शहरवासियों को गर्मी और उमस से दो चार होना पड़ेगा। ऐसे में आज पारा 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नम पूर्वी हवाएं आठ जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे आने की संभावना है। इसके बाद 10 जुलाई तक यह हवाएं के उत्तर पश्चिम भारत में पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करेगी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ ही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है। इस दौरान 10 जुलाई को इन सभी राज्यों में बारिश के आसार बने हुए है। लेकिन इससे पहले शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

मंगलवार को भी दोपहर के बाद गर्मी का आलम अपने चरम पर था और दो बजे से लेकर चार बजे तक शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह रहेगा मौसम - बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है। - वीरवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है।

chat bot
आपका साथी