Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ में आज भी बारिश के आसार, ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान

Chandigarh Weather Alert शहर में सावन की झड़ी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब रोजाना बारिश का दौर चल रहा है। आज भी शहर में बारिश के आसार बने हुए हैं। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:26 AM (IST)
Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ में आज भी बारिश के आसार, ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान
विभाग ने पंजाब और हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Alert: शहर में सावन की झड़ी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब रोजाना बारिश का दौर चल रहा है। आज भी शहर में बारिश के आसार बने हुए हैं। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही काले बादल छाए होने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बात अगर रात के तापमान की करें तो इसमें भी कमी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ रही थी लेकिन सोमवार से शुरू हुआ बारिश का दौर वीरवार को भी जारी रहेगा।

हालांकि आज बादलों के बीच से धूप भी निकल आई है। इस वजह सुबह नौ बजे तक तापमान 29 डीग्री तक पहुंच गया है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाने के आसार हैं। बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बन गया है। बुधवार देर रात शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक चेयर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम खुशनुमा रहेगा और तेज बारिश के आसार हैं। दोपहर के समय मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को शहर में 50 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की माने तो अभी भी शहर में मॉनसून एक्टिव है और इस वजह से शहर में बारिश होती रहेगी। 

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए भी अलर्ट जारी किया है कि आने वाले 24 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी। बारिश के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। अमृतसर पठानकोट, लुधियाना और खन्ना आदि जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

chat bot
आपका साथी