Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ में देर रात से हो रही झमाझम बारिश, पंचकूला में घरों में घूसा पानी

Chandigarh Weather Alert चंडीगढ़ में बीती मंगलवार देर रात से शुरू बारिश का दौर अभी भी जारी है। झमाझम बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। रात से लेकर अब तक चंडीगढ़ में 17.2 एमएम बारिश हुई है। आज पूरा दिन बारिश होने की चेतावनी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:24 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:24 AM (IST)
Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ में देर रात से हो रही झमाझम बारिश, पंचकूला में घरों में घूसा पानी
पंचकूला में हालात खराब हैं, बारिश का पानी घरों में घूस गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे से हुई झमाझम बारिश बुधवार को भी जारी है। देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। हालांकि, इस बारिश के चलते लोगों को चिपचिपाती गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही शहर में बारिश का अलर्ट जारी किया था। रात से लेकर अब तक चंडीगढ़ में 17.2 एमएम बारिश हुई है। आज दिनभर बारिश होती रहेगी। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

वहीं, पंचकूला में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का पानी कई घरों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पानी भर गया। नगर निगम द्वारा रोड गली का काम करवाने के बावजूद तेज मूसलाधार बारिश से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही। सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-15, 16, 19 और 20 में हुई।  सेक्टर 19 में हर साल बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इस साल भी यही हालात देखने को मिले। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कालोनी एवं हुडा मकानों में लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया। लगभग तीन फीट तक पानी सड़कों पर जमा हो गया है। घरों में पानी घूसने से सामान खराब हो गया और लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। यही स्थिति मोहाली में बनी हुई है। मोहाली के जीरकपुर में कई जगह पानी जमा हो गया है। वाहन पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। 

माैसम विभाग ने अगले तीन दिन का येलाे अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान अगले तीन अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले 26 से 29 जुलाई के बीच बारिश की संभावना के साथ 26 से 28 जुलाई तक येलाे अलर्ट जारी किया था। उसके बाद 29 जुलाई काे ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को शहर में बारिश के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार काे बादल छा सकते हैं और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी