Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में 24 घंटे में 31.5 एमएम बारिश, तापमान लुढ़का, आज भी आसार

Chandigarh Weather Forecast ट्राईसिटी में बीते दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को शाम पांच बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक 14.5 एमएम बारिश हुई। वहीं रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम को साढ़े पांच बजे तक 17 एमएम बारिश हुई।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 11:39 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 11:39 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में 24 घंटे में 31.5 एमएम बारिश, तापमान लुढ़का, आज भी आसार
चंडीगढ़ में बादलों छाए हुए हैं, वहीं हल्की धूप भी निकल आई है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: मानसून सक्रिय होने से रविवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह की शुरुआत बारिश से हुई, इसके बाद कुछ देर बाद धूप खिली और फिर दिनभर बादल छाए रहे। शहर का अधिकतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। तापमान में गिरावट से लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की।

ट्राईसिटी में बीते दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को शाम पांच बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक 14.5 एमएम बारिश हुई। वहीं, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम को साढ़े पांच बजे तक 17 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को भी बारिश की संभावना है। इसके बाद 16 सितंबर से फिर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौजूदा मानसून सीजन में हुई 37.4 फीसद कम बारिश

शहर में मानसून सीजन (जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर) में 846.5 एमएम के करीब बारिश हो तो इसे सामान्य मानसून कहा जाता है। इससे ज्यादा बारिश होने पर अच्छा मानसून और इससे कम होने पर कमजोर मानसून माना जाता है। मौजूदा मानसून सीजन ( वर्ष 2021) की बात करें तो अभी तक शहर में 505 एमएम बारिश हुई है, जोकि सामान्य बारिश से 37.4 फीसद कम है। ऐसे में इस भी कमजोर मानसून रहने की उम्मीद है।

मानसून सीजन में शहर में हुई बारिश का रिकार्ड

साल       -कुल बारिश-     कम, ज्यादा

2010-1165.5 एमएम- 38 फीसद ज्यादा

2011- 772.9 एमएम -8 फीसद कम

2012- 801.5 एमएम -5 फीसद कम

2013-792.8  एमएम -6 फीसद कम

2014-599.2  एमएम-29 फीसद कम

2015- 548.3 एमएम-35.5 फीसद कम

2016-456.9  एमएम- 45.8 फीसद कम

2017-752.8  एमएम-10 फीसद कम

2018- 895.2 एमएम -18 फीसद ज्यादा

2019- 694.4 एमएम - 18 फीसद कम

2020-791.1 एमएम - 7 फीसद कम

chat bot
आपका साथी