Chandigarh Weather: चंडीगढ़ वीरवार को रिकार्ड 37.7 एमएम बारिश, आज सुबह ही खिली धूप, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Chandigarh Weather Forecast इस मानसून सत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि रात से शुरू बारिश हुई पूरा दिन और शाम को होती रही। सितंबर के बीते 23 दिनों में से शहर में 13 दिन बारिश हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:44 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:44 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ वीरवार को रिकार्ड 37.7 एमएम बारिश, आज सुबह ही खिली धूप, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज भी शहर में बारिश के आसार जताए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: बीते दिन शहर में हुई जोरदार बारिश के बाद आज मौसम खुल गया है। शहर में सुबह ही धूप निकल आई है। हालांकि हल्के बादल आसमान में छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। बीते 2 दिन शहर में खूब बदरा बरसे हैं, जिससे तापमान गिरा है। सुबह और रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को हुई बारिश के बाद 8 डिग्री तापमान लुढ़का है।

मानसून सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर है और जाते जाते शहर में जमकर बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर में 6.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं, वीरवार को दिनभर 37.7 mm। सितंबर में अभी तक 147.5 एमएम बारिश हो चुकी है। पूरे मानसून सत्र में 23 सितंबर तक शहर में कुल 562.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि 823.5 एमएम सामान्य बारिश मानी जाती है, अभी भी शहर में सामान्य से 260.6 एमएम बारिश कम हुई है। 

बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश का दौर वीरवार शाम तक जारी रहा। इस मानसून सत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि रात से शुरू बारिश हुई पूरा दिन और शाम को होती रही। सितंबर के बीते 23 दिनों में से शहर में 13 दिन बारिश हुई है। बारिश की वजह से तापमान पर भी काफी असर हुआ है। रात के तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट हुई हैं।

सितंबर में इस दिन हुई इतनी बारिश


दो सितंबर को 0.4 एमएम, पांच सितंबर को 1 एमएम, नाै सितंबर को 25.6 एमएम, 10 सितंबर को 19.3 एमएम, 11 सितंबर को 0.7 एमएम, 12 सितंबर को 14.7 एमएम, 13 सितंबर को 17.4 एमएम, 14 सितंबर को 3.8 एमएम, 15 सितंबर 0.2 एमएम, 17 सितंबर को 45.8 एमएम, 21 सितंबर को 1.2 एमएम, 22 सितंबर को 4.6 एमएम, 23 सितंबर को 6.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।वहीं जून में 119.4 एमएम, जुलाई में 148.1 एमएम और अगस्त में 160.2 एमएम बारिश हुई है।

पिछले दस वर्षो में सितंबर का तापमान और बारिश

वर्ष अधिकतम तापमान           न्यूनतम तापमा             24 घंटे में हुई बारिश    पूरे माह में हुई बारिश

2010 34.0 डिग्री सेल्सियस 21.2 डिग्री सेल्सियस 122.1 एमएम 323.1 एमएम

2011 35.1 डिग्री सेल्सियस 21.0 डिग्री सेल्सियस 23.4 एमएम 111.1 एमएम

2012 36.0 डिग्री सेल्सियस 20.2 डिग्रीसेल्सियस 25.7 एमएम 202.3 एमएम

2013 35.1 डिग्री सेल्सियस 19.0 डिग्री सेल्सियस 63.0 एमएम 79.0 एमएम

2014 34.4 डिग्री सेल्सियस 21.2 डिग्री सेल्सियस 95.4 एमएम 142.7 एमएम

2015 36.3 डिग्री सेल्सियस 19.5 डिग्री सेल्सियस 56.9 एमएम 87.7 एमएम

2016 35.8 डिग्री सेल्सियस 20.8 डिग्री सेल्सियस 46.6 एमएम 63.0 एमएम

2017 36.3 डिग्री सेल्सियस 21.9 डिग्री सेल्सियस 45.0 एमएम 154.2 एमएम

2018 35.3 डिग्री सेल्सियस 20.1 डिग्री सेल्सियस 70.4 एमएम 270.0 एमएम

2019 36.7 डिग्री सेल्सियस 21.9 डिग्री सेल्सियस 85.0 एमएम 166.4 एमएम

2020 37.3 डिग्री सेल्सियस 20.9 डिग्री सेल्सियस 14.0 एमएम 22.0 एमएम

2021 25.0 डिग्री सेल्सियस 24.0 डिग्री सेल्सियस 45.8 एमएम 147.5 एमएम

नोट: सितंबर 2021 का आंकड़ा 23 सितंबर तक का है। 

यह रहेगा मौसम

शुक्रवार को बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। शनिवार मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।

chat bot
आपका साथी