Chandigarh Weather: शनिवार को चंडीगढ़ में हुई 15 एमएम बारिश, आज भी दोपहर बाद बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ में बीते कल अच्छी बारिश हुई है। विभाग ने आज भी शहर में बारिश के आसार जताए हैं दोपहर के बाद मौसम में करवट लेगा और बारिश हो सकती है। सुबह ही शहर में हल्के बादल छाए हुए हैं वहीं बादलों को चिरती हुई धूप भी निकल रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 10:38 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 10:38 AM (IST)
Chandigarh Weather: शनिवार को चंडीगढ़ में हुई 15 एमएम बारिश, आज भी दोपहर बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर बाद मौसम करवट लेगा और बारिश हो सकती है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मानसून सीजन लगभग अपने अंतिम पड़ाव है, लेकिन शहरवासियों के लिए अच्छी बात यह है कि आगामी दिनों में चंडीगढ़ में बारिश होने के आसार हैं। शनिवार अल सुबह और रात में भी शहर में तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को चिपचिपाती गर्मी और उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर में 15 एमएम और एयरपोर्ट रोड पर 11.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। विभाग के अनुसार शहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से सुबह के समय बारिश हुई। इसके अलावा अभी शहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है जो मानसून को सपोर्ट करेगा और आने वाले दिनों में सामान्य या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने आज भी शहर में बारिश के आसार जताए हैं, दोपहर के बाद मौसम में करवट लेगा और बारिश हो सकती है। सुबह ही शहर में हल्के बादल छाए हुए हैं वहीं, बादलों को चिरती हुई धूप भी निकल रही है। इस दौरान तापमान भी 26 से 27 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में देखने को मिलेगा। बारिश की वजह से तापमान पर भी असर पड़ रहा है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह रहेगा मौसम

रविवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। सोमवार को बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज रह सकता है। मंगलवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी