चंडीगढ़ में आज से दस दिन तक रहेगी पानी की किल्लत, नहीं आएगा दोपहर का पानी

चंडीगढ़ में दोपहर को पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 से 30 अप्रैल तक यह सप्लाई बाधित रहेगी। जबकि सुबह और शाम की सप्लाई पहले की तरह नार्मल आती रहेगी ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:42 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:42 AM (IST)
चंडीगढ़ में आज से दस दिन तक रहेगी पानी की किल्लत, नहीं आएगा दोपहर का पानी
चंडीगढ़ में दोपहर को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहरवासियाें को आने वाले दस दिन तक दोपहर को पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 से 30 अप्रैल तक यह सप्लाई बाधित रहेगी। जबकि सुबह और शाम की सप्लाई पहले की तरह नार्मल आती रहेगी। नगर निगम के अनुसार कजौली वाटर वकर्स की पाइप लाइन की कई जगह पर लीकेज है जिसका रिपेयर का काम होना है। जिस कारण दोपहर की दो घंटे होने वाली सप्लाई बंद रहेगी।

मालूम हो कि सुबह 4 से 9 और शाम 6 से 9 बजे तक पानी की सप्लाई आएगी। मालूम हो कि अब स्कूली बच्चों की भी छुट्टी है और कई कर्मचारी वर्क एट होम है। अगले सप्ताह फिर से प्रशासन वीकेंड लाकडाउन लगाने जा रहा है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों को पानी की जरूरत होती है लेकिन अब दस दिन तक पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  

अधिकारी चाहते है स्थायी तौर पर बंद कर दी जाए दोपहर की सप्लाई

नगर निगम अधिकारी चाहते है कि दोपहर की जो पानी की सप्लाई शुरू हुई है उसे बंद कर दिया जाए, क्योंकि इससे नगर निगम का हर साल 12 करोड़ रुपये का खर्चा बढ़ेगा। इसी साल 9 मार्च हुई सदन की बैठक में पार्षदों ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी थी लेकिन मेयर रविकांत शर्मा अब इसके खिलाफ हो गए है। वह नहीं चाहते है कि उनके कार्यकाल में यह अतिरिक्त सप्लाई बंद हो। उनका मानना है कि उनके कार्यकाल में सप्लाई बंद होने से किरकरी होगी जबकि भाजपा के चंद पार्षद खर्चा बचाने के लिए इसे बंद करवाने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि जितनी राशि दोपहर की सप्लाई बंद करने से बचेगी उतनी लोगों को रेट कम करके राहत देनी चाहिए।

अधिकारियों का मानना है कि इस समय दोपहर की दो घंटे पानी की सप्लाई बंद करने से हर माह एक करोड़ रुपये का खर्चा कम हो जाएगा। ऐसे में साल का 12 करोड़ रुपये खर्चा बचेगा। यह राशि नगर निगम का पंपिग और बिजली पर खर्च हो रहा है। इस समय वर्तमान पानी के नए रेट बढ़ने से भी 67 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।मालूम हो कि साल 2019 के 20 अप्रैल से शहरवासियों को सुबह और शाम दो दो घंटे अतिरिक्त समय के लिए पानी की सप्लाई मिली थी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी