बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, चंडीगढ़ में पीएम शेख हसीना का पुतला फूंका

बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमलों के विरोध में चंडीगढ़ में वाइस आफ वुमन ने विरोध प्रदर्शन किया है। क्लब की महिलाओं ने सेक्टर-20 स्थित गौड़ीय मठ मंदिर के बाहर बांग्लादेशी झंडा जलाने के साथ वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला फूंका।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:40 PM (IST)
बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, चंडीगढ़ में पीएम शेख हसीना का पुतला फूंका
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते हुए वायस आफ वुमन क्लब के सदस्य।

जासं, चंडीगढ़। बांग्लादेश में इस्कान और हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमले के विरोध में चंडीगढ़ में वाइस आफ वुमन ने विरोध प्रदर्शन किया है। क्लब की महिलाओं ने सेक्टर-20 स्थित गौड़ीय मठ मंदिर के बाहर बांग्लादेशी झंडा जलाने के साथ वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला फूंका। क्लब की प्रधान रूबी गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में इस्कान मठों और हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। इससे न सिर्फ हिंदूओं कर धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं बल्कि आपसी भाईचारे का भी अंत हो रहा है। भारत सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। 

रूबी ने कहा कि बांग्लादेश में शरारती तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं और वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना चुप्पी साधकर बैठी हैं। बंगलादेश को भारत की अहमियत को समझना चाहिए। भारत ने ही बंगलादेश को 1971 में आतंकवाद से मुक्त कराया था। आज बांग्लादेश भारतीय सैनिकों के बलिदान को भूल चुका है। 

प्यार और भाईचारे का प्रतीक है इस्कान

इस्कान मंदिर सेक्टर-20 के पूज्यपाद बामन महाराज ने कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी परेशानी आपसी द्वैष है। इस्कान हमेशा से प्यार और भाईचारे को बढ़ावा देता है। यदि बांग्लादेश में कुछ लोग असुरक्षा की भावना से इस्कान मंदिर को हानि पहुंचा रहे है तो वह आपसी प्यार और भाईचारे को ठेस पहुंचा रहे हैं।

इस प्रकार की हरकत से न सिर्फ फसाद बढ़ेगा बल्कि समाज में असुरक्षा की भावना का भी जन्म होगा। उन्होंने कहा कि हर धर्म और इंसान को इस्कान की भावना की कद्र करनी चाहिए। इस्कान में भगवान श्रीकृष्ण के वचनों को शामिल किया गया है जो कि हर प्रकार के इंसान के साथ प्यार और स्नेह करते हैं। इस्कान में हिंदू धर्म के साथ मुस्लिम और दूसरे धर्मों के लोग भी जुड़ते हैं। इसका दायरा बहुत बड़ा है।

यह भी पढ़ें - Chandigarh Weather Update: रात में कोहरे ने दी दस्तक, चंडीगढ़ में दीपावली के बाद बढेगी ठंड

chat bot
आपका साथी