Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में एक दिन में रिकॉर्ड 13,735 लोगों को लगा कोरोना टीका

Chandigarh Vaccination Update शहर में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। यह अभी तक का सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का आंकड़ा है। विभाग ने 13 735 लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाकर यह कारनामा किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:35 AM (IST)
Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में एक दिन में रिकॉर्ड 13,735 लोगों को लगा कोरोना टीका
शहर में रोजाना औसतन 11,337 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में 13,735 लोगों का हुआ टीकाकरण

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में कोरोना के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जोरों पर चल रहा है। लोग वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी तादात में टीकाकरण केंद्र पहुंच रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी डोर टू डोर कैंपेन चलाकर शहरवासियों को वैक्सीनशन की सुविधा दी जा रही है। इसी का ही नतीजा है कि शहर में रोजाना टीकाकरण के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 13,735 लोगों का टीकाकरण किया है। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 11,337 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल की उम्र के 5,692 लोगों ने टीकाकरण कराया। अब तक 7,43,723 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 25,923 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 18,321 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 24,885 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 25,886 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

18 से 44 साल की उम्र के 2,90,973 वैक्सीन की पहली डोज और 2,811 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।45 से 60 साल की उम्र के 1,45,770 वैक्सीन की पहली डोज और 63,887 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।60 साल से अधिक उम्र के 88,295 पहली डोज और 56,972 डोज लगवा चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग ने 27,227 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 25,923 यानी 95.21 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 24,396 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 24,885 यानी 102.00 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।

शाम में इन जगहों पर करा सकते हैं टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को शाम के समय भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सेक्टर-22 सिविल अस्पताल, जीएमएसएच-16 ऑडिटोरियम, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-45 और सुखना लेक में लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इवनिंग सेशन में बीते 24 घंटे में 1,201 लोगों का टीकाकरण किया गया।

chat bot
आपका साथी