Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में अब तक 8.88 लाख लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

Chandigarh Vaccination Update सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में शहरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीनेशन कैंपेन लगातार जारी है। शहर में अब तक 8.88 लाख लोग वैक्सीन की पहली डाेज लगवा चुके हैं। टीकाकरण अभियान अभी आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 03:39 PM (IST)
Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में अब तक 8.88 लाख लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
बीते 24 घंटे में 6,900 लोगों ने टीकाकरण कराया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Vaccination Update: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में शहरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीनेशन कैंपेन लगातार जारी है। शहर में अब तक 8.88 लाख लोग वैक्सीन की पहली डाेज लगवा चुके हैं। कुल 105.36 फीसद यानी 8,88,149 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। इसी तरह 49.87 फीसद यानी 4,20,400 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। 

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहा है। शहर में लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जा रही है। वहीं, बीते 24 घंटे में  6,900 लोगों ने टीकाकरण कराया। अब तक 13,08,549 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लग चुकी है। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 7,795 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल की उम्र के 1,813 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 3,912 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।11 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज और 21 ने दूसरी डोज लगवाई।11 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 306 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 576 ने दूसरी डोज लगवाई।60 साल से अधिक उम्र के 92 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 158 ने दूसरी डोज लगवाई। 

27,153 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 23,761 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,356 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 72,931 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के अब तक 5,20,666 वैक्सीन की पहली डोज और 1,27,634 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,89,317 वैक्सीन की पहली डोज और 1,18,130 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 1,02,657 पहली डोज और 77,944 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 26,237 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 27,153 यानी 103.49 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 22,428 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,356 यानी 215.61 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी