Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में अब तक 18+ के 2,95,195 लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

चंडीगढ़ में टीकाकरण अभियान जोरों पर चल रहा है। शहर के हर पात्र व्यक्ति को टीका लगे इस बात को सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने टीकाकरण अभियान चला रखा है। शहर में साढ़े सात लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:30 AM (IST)
Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में अब तक 18+ के 2,95,195 लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
शहर में अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Door to Door Vaccination Campaign: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर में हर व्यक्ति को कोरोना टीका लगे इस मकसद से घर घर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को फ्री वैक्सीनेशन की सुविधा दी जा रही है। अभियान के तहत गांव दड़वा में आज सुबह 11 बजे से डोर टू डोर टीकाकरण किया जाएगा। दड़वा में स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें घर घर जाकर लोगों का टीकाकरण करेगी।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में अब तक 18 से 44 साल की उम्र के 2,95,195 वैक्सीन की पहली डोज और 2,839 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,46,466 वैक्सीन की पहली डोज और 65,280 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 88,462 पहली डोज और 57,585 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 27,227 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 25,927 यानी 95.23 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 24,396 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 24,880 यानी 102.02 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।

महा टीकाकरण अभियान के तहत बीते 24 घंटे में  7,072 लोगों ने टीकाकरण कराया। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 9,682 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल की उम्र के 3,690 लोगों ने टीकाकरण कराया। अब तक 7,52,198 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 25,927 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 18,351 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 24,888 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 27,205 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी