Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में 12.71 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, रोजाना 8 हजार को लग रहा टीका

Chandigarh Vaccination Update कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर का केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अक्टूबर में तीसरी लहर की संभावना बनी हुई है। इसलिए लोग एहतियात बतरें और कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:49 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:49 AM (IST)
Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में 12.71 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, रोजाना 8 हजार को लग रहा टीका
चंडीगढ़ में 45 से 60 साल की उम्र के 1,87,495 लोग पहली और 1,15,042 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

जागरण संवाददाता,चंडीगढ़। Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से शहवासियों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जोरों पर है। वहीं, शहर में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 12,71,325 लाख डोज लग चुकी है। रविवार को शहर में 5,228 लोगाें का टीकाकरण किया गया। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 8,717 लोगों का टीकाकरण किया गया। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर का केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अक्टूबर में तीसरी लहर की संभावना बनी हुई है। इसलिए लोग एहतियात बतरें और कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं।

18 से 44 साल की उम्र के 1,699 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 2,768 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। आठ फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 207 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 371 ने दूसरी डोज लगवाई।60 साल से अधिक उम्र के 66 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 109 ने दूसरी डोज लगवाई।

27,104 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 23,567 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,353 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 71,175 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।18 से 44 साल की उम्र के अब तक 5,09,939 वैक्सीन की पहली डोज और 1,09,485 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

45 से 60 साल की उम्र के 1,87,495 वैक्सीन की पहली डोज और 1,15,042 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।60 साल से अधिक उम्र के 1,02,104 पहली डोज और 77,061 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 26,237 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।27,104 यानी 103.30 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 22,428 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,353 यानी 215.59 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी