Chandigarh Unlock: 92 दिनों के बाद खुला चंडीगढ़ का रॉक गार्डन, पर्यटकों की संख्या की जाएगी तय

Chandigarh Unlock news कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते चंडीगढ़ के सभी पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब कोरोना केस कम होने पर लड़ीबार इन्हें खोला जा रहा है। 92 दिनों के बाद रॉक गार्डन को भी पर्यटकों के लिए खोल गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 09:34 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 09:34 AM (IST)
Chandigarh Unlock: 92 दिनों के बाद खुला चंडीगढ़ का रॉक गार्डन, पर्यटकों की संख्या की जाएगी तय
चंडीगढ़ रॉक गार्डन को 92 दिनों बाद पर्यटकों के लिए खोला गया है। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Unlock news: लंबे इंतजार के बाद ही सही बंद पड़े टूरिस्ट प्लेस को खोलने की शुरुआत हो गई है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने विश्व प्रसिद्ध रॉक गार्डन और म्यूजियम को खोलने की मंजूरी दे दी है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत इसे खोला जाएगा। कोरोना के मामले बढ़ने पर 13 अप्रैल को रॉक गार्डन बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। अब 92 दिनों बाद खुलने पर यहां फिर से खोई रौनक लौट आएगी।

खोलने से पहले पूरे गार्डन को सेनिटाइज नगर निगम की टीमें करेंगी। उसके बाद गार्डन को पर्यटकों की संख्या को तय कर खोला जाएगा। अंदर भीड़ न जुटे इसका ध्यान रखा जाएगा। शुक्रवार तक गार्डन खुल जाएगा। पदमश्री नेक चंद सैनी ने इस गार्डन को बनाया था। गार्डन की अपनी अलग विशेषता है। इसे बोलते पत्थरों का गार्डन भी कहा जाता है। देश विदेश से टूरिस्ट इसे देखने आते हैं।

सिनेमा हॉल-स्पा खुलेंगे

सिनेमा हॉल और स्पा सेंटर को भी खोलने की मंजूरी दे दी गई है। अभी इन्हें 50 फीसद क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। यानी अगर एक मल्टीप्लेक्स हॉल में 200 सीट हैं तो 100 को ही भरा जा सकेगा। इसी तरह से स्पा सेंटर भी ऐसे ही खुलेंगे। यह भी तीन महीने से बंद पड़े हैं।

शादियों में 200 गेस्ट मंजूर

शादियों जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में भी गेस्ट संख्या बढ़ा दी गई है। अब शादी में 100 की जगह 200 या बैंकवेट हॉल क्षमता के 50 फीसद गेस्ट शामिल हो सकेंगे। शर्त वही रहेगी सभी व्यस्क गेस्ट या बैंकवेट स्टाफ काे कोविड वैक्सीन की एक डोज लगी होनी चाहिए। वैक्सीन नहीं लगी तो 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी रहेगी।

chat bot
आपका साथी