Chandigarh Unlock Guidelines: चंडीगढ़ में अब सभी दुकानें सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी, रात 10.30 बजे तक खुल सकेंगे बार

शादी अंतिम संस्कार और अन्य सामाजिक कार्यक्रम में अब 30 की जगह 50 लोग शामिल हो सकेंगे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेंबर्स के लिए खुले पर कोरोना नियमों का ध्यान रखना होगा। सुखना लेक पर 50 फीसद बोटिंग शुरू करने की मंजूरी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:57 AM (IST)
Chandigarh Unlock Guidelines: चंडीगढ़ में अब सभी दुकानें सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी, रात 10.30 बजे तक खुल सकेंगे बार
नाइट कर्फ्यू में भी ढील दी गई है। अब रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में अब सभी दुकानें सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी। सभी रेस्टोरेंट अब 50 फीसद क्षमता के साथ सुबह 10 से रात 10.30 तक खुल सकेंगे। नाइट कर्फ्यू में भी ढील दी गई है। अब रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। शादी, अंतिम संस्कार और अन्य सामाजिक कार्यक्रम में अब 30 की जगह 50 लोग शामिल हो सकेंगे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेंबर्स के लिए खुले पर कोरोना नियमों का ध्यान रखना होगा। सुखना लेक पर 50 फीसद बोटिंग शुरू करने की मंजूरी। ये फैसलेप्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कोविड वॉर रूम मीटिंग में लिए हैं।

चंडीगढ़ में कोविड स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रशासक बदनौर ने अधिकारियों से कहा कि इसे लेकर लापरवाही कतई न बरती जाए। सावधानी हटते ही हम पिछली गंभीर स्थिति में लौट सकते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के डीजीपी को भी कोविड प्रोटोकाल तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। प्रशासक बदनौर ने विशेष तौर पर सुखना झील एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज को निर्देश दिए कि घर से बाहर नहीं जा सकने वाले वरिष्ठ नागरिकों, शारीरिक रूप से अक्षम एवं गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को घर पर ही कोविड टीका लगाने की व्यवस्था की जाए। 

chat bot
आपका साथी