रेस्टोरेंट, क्लब और डिस्को 1 घंटे देर तक खोलने पर प्रशासक लेंगे निर्णय, हरियाणा की तर्ज पर राहत देने की तैयारी

शहर में कोरोना के हालात अब सामान्य हैं। मंगलवार को एक सप्ताह बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ कोविड वॉर रूम मीटिंग करने जा रहे हैं। इस मीटिंग में अधिकारियों से चर्चा करने के बाद प्रशासक अहम निर्णय लेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:59 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:59 AM (IST)
रेस्टोरेंट, क्लब और डिस्को 1 घंटे देर तक खोलने पर प्रशासक लेंगे निर्णय, हरियाणा की तर्ज पर राहत देने की तैयारी
मंगलवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ कोविड वॉर रूम मीटिंग करेंगे। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Unlock News यूटी में रेस्टोरेंट, क्लब और डिस्को को एक घंटे देरी तक खोलने की मंजूरी देने की तैयारी है। मंगलवार को एक सप्ताह बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ कोविड वॉर रूम मीटिंग करने जा रहे हैं। इस मीटिंग में अधिकारियों से चर्चा करने के बाद प्रशासक अहम निर्णय लेंगे। शहर में कोरोना के हालात अब सामान्य हैं। नए मामले लगातार कम हो रहे हैं। अब तो एक्टिव केस भी कम होकर 36 रह गए हैं। इसको देखते हुए कयास यही लग रहे हैं कि प्रशासन फिर मीटिंग में राहत बढ़ाने के आदेश जारी करेगा।

यह राहत सबसे पहले नाइट लाइफ को पहले की तरह गुलजार बनाने की हो सकती है। होटल-रेस्टोरेंट, क्लब, डिस्क और बार लगातार प्रशासन से नाइट आवर्स बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अभी तक होटल रेस्टोरेंट, क्लब, डिस्क और बार को रात साढ़े दस बजे तक खोलने की मंजूरी है। 11 बजे से नाइट कर्फ्यू अभी भी है। साथ ही इनमें गेस्ट भी 50 फीसद क्षमता तक ही अटैंड किए जा सकते हैं। यह सभी पूरी क्षमता के साथ गेस्ट अटैंड करने की मांग कर रहे हैं।

पंजाब सरकार समाप्त कर चुकी है नाइट कर्फ्यू

पंजाब सरकार दो सप्ताह पहले ही नाइट कर्फ्यू खत्म कर चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन भी ऐसा कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो नाइट लाइफ की टाइमिंग भी बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा शादियों, पार्टियों और कार्यक्रमों में भी लोगों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी तक आयोजन स्थल के 50 फीसद या 200 गेस्ट की ही मंजूरी है। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 300 किया जा सकता है। प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। कोविड वॉर रूम मीटिंग में हेल्थ एक्सपर्ट मौजूदा हालात पर रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अलावा पीजीआइ और जीएमसीएच-32 सीरो सर्वे पर अपनी रिपोर्ट भी प्रशासक के सामने पेश करेंगे।

chat bot
आपका साथी