चंडीगढ़ में मोबाइल चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक ऑटो लांच, 3 घंटे की चार्जिंग में 120 किमी चलेंगे

इलेक्ट्रिक ऑटो की खास बात यह है कि इसे कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। इसे एक बार 3 घंटे चार्ज करने के बाद यह 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। पूरे चंडीगढ़ में चलाया जा सकेगा

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:58 AM (IST)
चंडीगढ़ में मोबाइल चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक ऑटो लांच, 3 घंटे की चार्जिंग में 120 किमी चलेंगे
नए इलेक्ट्रिक ऑटो की रनिंग कॉस्ट मात्र 44 पैसे प्रति किलोमीटर है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर की सड़कों पर जल्द ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ते दिखेंगे। प्रशासन के ट्रासपोर्ट निदेशक उमाशंकर गुप्ता ने 20 लोगों को इस आकर्षक इलेक्ट्रिक ऑटो की चाबियां सौंपी। इस ऑटो की खास बात यह है कि इसे कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। इसे एक बार 3 घंटे चार्ज करने के बाद यह 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। पूरे चंडीगढ़ में चलाया जा सकेगा। शहर में ही इसके रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इस पर रोड टैक्स भी नहीं लगेगा।

डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि ये नए मोबाइल चार्जिंग वाले इकोनॉमी ऑटो लोगों के लिए वरदान साबित होंगे। इससे शहर की आबोहवा को भी कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी होने के नाते चंडीगढ़ में सुदृढ़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा लाजमी है। नया इलेक्ट्रिक ऑटो ईको फ्रेंडली पब्लिक ट्रांसपोर्ट की हर शर्त पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि शहर में पॉल्यूशन का स्तर कम करने के लिए इस तरह के इलेक्ट्रिक ऑटो को चलाने का काम शुरू किया जा रहा है। इस ऑटो की रेजिस्ट्रेशन शहर में हो सकेगी।  इस मौके पियाजियो के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट साजू नायर भी मौजूद थे।

इलेक्ट्रिक ऑटो की विशेषताएं

-44 पैसे प्रति किलोमीटर रनिंग कीमत

-चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

-3 साल की ऐएमसी

-कोई रोड टैक्स नहीं

-3 घंटे की चार्जिंग में 120 किलोमीटर

-पावर प्लग से कहीं भी चार्जिंग

-इको फ्रेंडली

-पूरे चंडीगढ़ में मान्य

chat bot
आपका साथी