Chandigarh Today 10th August 2021 : पीयू छात्र संगठनों की रोष रैली सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज

चंडीगढ़ सेक्टर-17 मार्केट में पीयू छात्र संगठनों की रोष रैली का आयोजन सुबह 11 बजे। इस दौरान संगठनों की ओर से पंजाब के कॉलेजों में नियमों के अनुसार शिक्षक भर्ती करने को लेकर और भी कई मांगे रखी जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 07:49 AM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 07:49 AM (IST)
Chandigarh Today 10th August 2021 : पीयू छात्र संगठनों की रोष रैली सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज
चंडीगढ़ में पीयू छात्र संगठनों की रोष रैली सुबह 11 बजे होगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 10 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

योग शिविर

-मनीमाजरा स्थित शिवालिक गार्डन में योग शिविर का आयोजन सुबह पांच बजे होगा। इस शिविर में लोगों के लिए निशुल्क योगा करवाई जाएगा।कोरोना काल से ही शिवालिक गार्डन में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए योग शिविर का आयोजन हो रहा है।

-पंचकूला सेक्टर-15 स्थित ग्रीन बेल्ट में योग शिविर का आयोजन सुबह पांच बजे होगा। पतंजलि योग पीठ की ओर से लोगों के लिए निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस योग शिविर में रोजाना करीब 50 लोग कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए योग करते है।

वैक्सीनेशन कैंप

सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। जिला अदालत में कार्यरत वकीलाें, स्टाफ सदस्यों और कर्मचारियों को कैंप में वैक्सीन लगाई जा रहा है। यह कैंप जुलाई माह से रोजाना पांच दिन आयोजित हो रहा है। डिस्ट्रिक बार एसाेसिएशन के अध्यक्ष भाग सिंह सुहाग ने कहा कि कैंप के आयोजन से वकीलों को काफी फायदा हो रहा है। यहां पर कोर्ट में काम करने वाले सभी वकीलों के परिजनाें और बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है।

क्रिकेट टूर्नामेंट

डेराबस्सी स्थित आइवीसीए क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सुबह नौ बजे से। इस टूर्नामेंट में ट्राइसिटी से करीब आठ क्लब भाग ले रहे हैं।

प्रदर्शन

-अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित शिवालिक व्यू ग्राउंड में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा का प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे होगा। इसमें शहर के छह मोर्चे भी प्रदर्शन में भाग लेंगे।

-चंडीगढ़ सेक्टर-17 मार्केट में पीयू छात्र संगठनों की रोष रैली का आयोजन सुबह 11 बजे। इस दौरान संगठनों की ओर से पंजाब के कॉलेजों में नियमों के अनुसार शिक्षक भर्ती करने को लेकर और भी कई मांगे रखी जाएगी।

तीज

-75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 10 से 11 अगस्त तक 2 दिवसीय राज्य स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन यादवेन्द्र गार्डन पिंजोर, पंचकूला मे किया जा रहा है। -जीरकपुर स्थित न्यू सेठी ढाबा में तीज त्योहार का सेलीब्रेशन सुबह 11:30 बजे होगा। रेनबो लेडिज क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पंजाबी लोक नृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

-सेक्टर 35डी के फाउंटन पार्क में शाम 5:30 तीज का त्योहार मनाया जाएगा। फूलों से सजा एक खूबसूरत सा झूला लगाया जाएगा और महिलाओं द्वारा तीज के गीत गाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी