Chandigarh Today 7th March 2021 ः इंटरनेशनल वूमेन डे पर होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में

Chandigarh Today 7th March 2021 ः चंडीगढ़ में इंटरनेशनल वूमेन डे को लेकर प्रेस क्लब में वूमेन डे राइड का आयोजन सुबह साढ़े सात बजे से होगा। सेक्टर-7 स्थित सोशल कैफे में वूमेन डे राइड 2021 का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:13 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:13 AM (IST)
Chandigarh Today 7th March 2021 ः  इंटरनेशनल वूमेन डे पर होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में
चंडीगढ़ में इंटरनेशनल वूमेन डे को लेकर काफी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Today 7th March 2021 ः  चंडीगढ़ में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 07 मार्च को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

यह भी पढ़ें -   Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, बारिश के आसार


 
वूमेन डे पर कार्यक्रम
शहर में इंटरनेशनल वूमेन डे को लेकर काफी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें से एक कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर 27 प्रेस क्लब से होगी। प्रेस क्लब में वूमेन डे राइड का आयोजन सुबह साढ़े सात बजे से होगा। वहीं दूसरी ओर सेक्टर-7 स्थित सोशल कैफे में वूमेन डे राइड 2021 का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में महिलाएं बुलेट चलाकर इंटरनेशनल वूमेन डे को सेलिब्रेट करेंगी।

यह भी पढ़ें -   बात पते की: लंबी चुप्पी के बाद वापस रौ में आने लगे Navjot Singh Sidhu, पढ़ें राजनीति की और भी रोचक खबरें



वूमेन डे पर बातचीत सत्र
चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित बंग भवन में इंटरनेशनल वूमेन डे के उपलक्ष्य में बातचीत सत्र शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा।

आम सभा का आयोजन
पंचकूला सेक्टर-20 स्थित गढ़वाल सभा की ओर से आम सभा का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। इसमें लोगों से सुझाव लिए जाएंगे, जिससे आने वाले समय में सभा समाज के लिए और कार्य कर सके।

यह भी पढ़ें -  माेहाली की मार्केट्स का Gmada करवाएगा सर्वे, बूथों पर पहली मंजिल व अवैध निर्माण करने वालों पर होगी कार्रवाई



एलांटे माल में लाइफस्टाइल स्टोर की ओपनिंग
चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 स्थित एलांटे माल में लाइफस्टाइल स्टोर की ओपनिंग दोपहर साढ़े तीन बजे से होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी