चंडीगढ़ में दूसरे चरण में अगले महीने से 1250 साइकिलें और चलेंगी

इस प्रोजेक्ट के तहत दिसंबर तक 5000 साइकिलें चलनी है। इसके लिए 655 डाकिंग स्टेशन शहर में बनाए जाने हैं। साइकिल फॉर चैलेंज के तहत केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया है। यह धनराशि भी साइकिल को प्रमोट करने के लिए खर्च की जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 10:57 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 10:58 AM (IST)
चंडीगढ़ में दूसरे चरण में अगले महीने से 1250 साइकिलें और चलेंगी
इस समय शहर के 155 डॉकिंग स्टेशन पर 1250 साइकिलें चल रही हैं। File Photo

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही 1250 साइकिलें और शहर में चलने लग जाएंगी। दूसरे फेज की तैयारी में स्मार्ट सिटी जुट गई है। इस समय शहर के 155 डॉकिंग स्टेशन पर 1250 साइकिलें चल रही हैं। ऐसे में शहर में साइकिल के प्रति काफी माहौल तैयार हो चुका है। साइकिल फॉर चैलेंज के तहत केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ को 1 करोड़ रुपये का इनाम भी मिला है। यह राशि भी साइकिल को प्रमोट करने के लिए खर्च की जाएगी। साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत शहर वासियों को अब तक साइकिल

निःशुल्क चलाने के लिए मिल रही थी। पिछले सप्ताह से शुल्क अदा करना पड़ रहा है। शुरुआती दिनों में साइकिल का लॉक नहीं लग रहा था।

वहीं, कुछ साइकिलों का कोड डालने पर वह एप पर प्रदर्शित ही नहीं हो रही थीं। इन सभी समस्याओं को लोगों ने स्मार्ट सिटी तक पहुंचाया। स्मार्ट सिटी ने कंपनी से जांचने को कहा तो पता चला कि नेटवर्क की समस्या के कारण एप ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। कंपनी तत्काल एप से शुल्क काटने वाली सुविधा हटाकर निःशुल्क कर दिया है।

दिसंबर तक चलनी हैं 5000 साइकिलें

इस प्रोजेक्ट के तहत दिसंबर तक 5000 साइकिलें चलनी है। इसके लिए 655 डाकिंग स्टेशन शहर में बनाए जाने हैं। शहर में 12 अगस्त को तत्कालिन प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और उनके सलाहकार धर्मपाल ने पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के पहले फेज का शुभारंभ किया था। स्मार्ट सिटी के अनुसार अगले माह से 1250 साइकिल और चलने लग जाएंगी। शहर में साइकिल ट्रैक भी दुरस्त किए जा रहे हैं। शहर में प्रतिदिन तीन हजार लोग साइकिल चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें - World Heart Day 2021: दिल दा मामला... ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल, PGI चंडीगढ़ डॉक्टर ने बताए तरीके

chat bot
आपका साथी