चंडीगढ़ में 21 टीचर्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टूडेंट्स और अभिभावकों को देंगे आयुष्मान भारत की जानकारी

चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत योजना की जानकारी स्टूडेंट्स को देने के लिए 21 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें सप्ताह के हर दिन टीचर्स को कलस्टर के किसी एक स्कूल में जाना है और उसके बाद स्कूल में चल रही क्लास के अनुसार बच्चों को जानकारी देनी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 03:03 PM (IST)
चंडीगढ़ में 21 टीचर्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टूडेंट्स और अभिभावकों को देंगे आयुष्मान भारत की जानकारी
चंडीगढ़ में 21 टीचर्स की ड्यूटी आयुष्मान भारत की जानकारी देने में लगाई गई है। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ [सुमेश ठाकुर]। चंडीगढ़ के टीचर्स अब केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के बारे में स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को जागरूक करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सभी स्कूल प्रिंसिपल और हेड्स को निर्देश जारी हो चुके हैं। क्लस्टर स्तर पर एक टीचर का चयन इस काम के लिए किया गया है। इसे लेकर चयनित टीचर्स को ट्रेनिंग दी गई है। अब वे शहर के अलग-अलग स्कूलो में पहुंचकर ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से स्टूडेंटस को स्वास्थ्य से जुड़ी स्कीम आयुष्मान भारत के बारे में बताएंगे।

क्या है आयुष्मान भारत स्कीम

आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने शुरू की है। इसके तहत स्मार्ट कार्ड के जरिये सस्ते इलाज की सुविधा देश भर के नागरिक ले सकते हैं। यह स्मार्ट कार्ड कैसे बनना है और किस प्रकार से यह सरकारी अस्पतालों या फिर अन्य स्थानों पर चलना है, इसके साथ बारे में टीचर्स जानकारी देंगे।

कैसे करेंगे काम

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के पास 114 सरकारी स्कूल हैं जो कि 21 क्लस्टर स्तर पर बांटे गए हैं। हर क्लस्टर में पांच से सात स्कूल हैं, जिसमें से एक टीचर की नियुक्ति की गई है। 21 टीचर्स की ड्यूटी आयुष्मान भारत की जानकारी देने में लगाई गई है। सप्ताह के हर दिन टीचर्स को कलस्टर के किसी एक स्कूल में जाना है और उसके बाद स्कूल में चल रही क्लास के अनुसार बच्चों को जानकारी देनी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी