फिटनेस के लिए पसीना बहा रहे चंडीगढ़ के शटलर्स, शेडो प्रेक्टिस के सहारे घर ही कर रहे तैयारी

कोरोना के कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हो चुकी हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा असर खिलाड़ियों पर पड़ रहा है। वहीं खिलाड़ी भी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सजग हैं। अपनी फिटनेस के लिए शटलर्स खूब पसीना बहा रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 02:55 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 02:55 PM (IST)
फिटनेस के लिए पसीना बहा रहे चंडीगढ़ के शटलर्स, शेडो प्रेक्टिस के सहारे घर ही कर रहे तैयारी
सार्थक मदान, स्वपनिल, अश्विन पुरी और वैभव मेहरा फिटनेस के लिए वर्कआउट करते।

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। कोरोना के कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हो चुकी हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा असर खिलाड़ियों पर पड़ रहा है। वहीं, खिलाड़ी भी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सजग हैं। अपनी फिटनेस के लिए शटलर्स खूब पसीना बहा रहे हैं।

वहीं इंटरनेशनल स्तर के बैडमिंटन कोच सुरेंद्र महाजन बताते हैं कि खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से काम करना चाहिए। उन्हें तकनीकी तौर पर मजबूती के लिए शेडो प्रेक्टिस, ऐजिलिटी एक्सरसाइज, जंपिंग एक्सरसाइज और स्किंपिंग (रस्सी कूद) जरूर करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी इस स्तर  पर काम करेंगे, तो यकीनन जब हालात सामान्य होने पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खुलेंगे, तो उन्हें उतनी ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। 

---

"बैडमिंटन खेलने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है, इसलिए मैं अपने घर में ही परिजनों के साथ थोड़ी -बहुत प्रेक्टिस कर लेता हूं, जब वह फ्री नहीं होते हैं तो शेडो प्रेक्टिस या वाल प्रेक्टिस कर लेता हूं। अभी कोई बड़ा टूर्नामेंट भी नहीं है, इसलिए परेशानी की कोई बात नहीं है। फिटनेस के लिए योग व आसन का सहारा लेता हूं। डाइट का भी खास ध्यान रखता हूं।

                                                                                                                 -सार्थक मदान, शटलर

---

"स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बंद हैं, स्कूल भी |नलाइन ही लग रहे हैं। ऐसे में घर में टाइमपास करना मुश्किल हो जाता है। फिटनेस के लिए नियमित रूप एक्सरसाइज करता हूं और अपनी खेल तकनीक सुधारने के लिए यट्यूब का सहारा लेता हूं। यह बेहतर टाइम है जब हम अपनी खेल संबंधी तमाम खामियों पर काम कर सकते हैं।

                                                                                                                       -स्वपनिल, शटलर

----

"कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभी घर से निकलना पूरी तरह से बंद है। फिटनेस बनी रहे इसके लिए घर पर ही जिम का थोड़ा सा सामान रखा है। सुबह शाम अपनी स्ट#ेथिंग से जुड़ी एक्सरसाइज करता हूं, ताकि फिटनेस बनी रहे।

                                                                                                                 -अश्विन पुरी, शटलर

----

"मैं सालों से नियमित रूप से प्रेक्टिस कर रहा हूं, ऐसे में अब जब स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बंद है तो बिना खेले दिन अधूरा सा लगता है। मुझे मेरा फिटनेस शेड्यूल पता है और मैं इंडव्यूजल तौर पर जो कर सकता हूं उन सभी एक्सरसाइज और योगाभ्यास करता हूं। हमें फिलहाल कोरोना संक्रमण से बचना जरूरी है।

                                                                                                                    -वैभव मेहरा, शटलर

chat bot
आपका साथी