चंडीगढ़ रेजिडेंट्स जान लें, हर महीने आप से वसूला जाएगा कितना गार्बेज कलेक्शन चार्ज

चंडीगढ़ में लोगों को नहीं पता है कि किससे कितना गार्बेज कलेक्शन चार्ज लिए जाएंगे। अभी तक गार्बेज कलेक्टर ही यह शुल्क हर माह वसूल करते थे लेकिन अब नगर निगम पानी के बिल में जोड़कर यह चार्जेस वसूल किया करेगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:40 AM (IST)
चंडीगढ़ रेजिडेंट्स जान लें, हर महीने आप से वसूला जाएगा कितना गार्बेज कलेक्शन चार्ज
नगर निगम लोगों से चार्जेस लेने के बाद हर माह गार्बेज कलेक्टर को भुगतान करेगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में गार्बेज कलेक्शन सिस्टम पूरी तरह से नगर निगम के हाथ में आ गया है लेकिन शहरवासियों को नहीं पता है कि किससे कितना गार्बेज कलेक्शन चार्ज लिए जाएंगे। अभी तक गार्बेज कलेक्टर ही यह शुल्क हर माह वसूल करते थे लेकिन अब नगर निगम पानी के बिल में जोड़कर यह चार्जेस वसूल किया करेगा। हर कैटगरी के मकानों का यह चार्जेस बढ़ गए हैं। मार्च से पानी के बिल में चार्जेस जुड़कर आएंगे।

इस समय हर किसी को यह चार्जेस का भुगतान करना होगा चाहे वह अपने घर का कचरा कलेक्टर को न देता हो। नगर निगम की ओर से शहर से बड़े डस्टबीन भी हटा दिए हैं जहां पर लोग खुद ही अपने घर का कचरा फेंक देते थे। नगर निगम लोगों से चार्जेस लेने के बाद हर माह गार्बेज कलेक्टर को भुगतान करेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी स्थिति में सुधार करने के लिए नगर निगम ने इस व्यवस्था को अपने हाथ में लिया है। अब घर के अलावा हर दुकान से भी यह चार्ज वसूल किया जाएगा। बता दें कि शहर में दो लाख रेजिडेंट्श्यल प्रापर्टी हैं।

देखें किस कैटगरी के मकान व दुकान से लिया जाएगा कितना चार्ज

कैटगरी                     शुल्क  (रुपये में)

रिहायशी एरिया

50 गज तक                    50

100 गज तक                 100

250 गज तक                 200

250 गज से ऊपर एक कनाल तक 250  

एक कनाल से ऊपर के घर तक    300

स्ट्रीट वेंडर                                100

दुकाने, इटिंग ज्वाइंटस                500

गेस्ट हाउस,धर्मशाला और भवन    2000

हॉस्टल                                     2000

50 लोगों का रेस्तरा                    2000

50 लोगों के ऊपर का रेस्तरा        3000

होटल (बिना स्टार वाले)              2000

तीन सितारा होटल                     3000

कम्युनिटी सेंटर में प्रति शादी       एक हजार

तीन सितारा से ऊपर के होटल     5000

सरकारी कार्यालय, बैंक, शिक्षा संस्थान      2000

क्लीनिक, डिस्पेंसरी, लैब (50 बेड तक)  2000

क्लीनिक, डिस्पेंसरी, लैब (50 बेडसे ऊपर तक) 4000

स्माल और काटेज इंडस्ट्री, वर्कशाप    3000

गोदाम, क्लोड स्टोरेज                      5000

क्लब, सिनेमा, पब, मल्टीप्लेक्स         4000

नाम व्यवसायिक, धार्मिक, चेरिटेबल संस्थान 2000

(अन्य स्थलों के शुल्क के संबंध में नगर निगम कमिश्नर अंतिम फैसला लेंगे।)

chat bot
आपका साथी