वीकेंड लॉकडाउन में भी चंडीगढ़वासी लापरवाह, ऐसे कैसे हारेगा कोरोना?

यूके न्यू स्ट्रेन कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लोगों की लापरवाही की पोल खोल दी है। एक तरफ तेजी से बढ़ता संक्रमण और वीकेंड लाकडाउन पर हाय-तौबा और दूसरी ओर दो दिनों में नियम तोड़ने पर 182 लोगों के चालान और 33 गिरफ्तारी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:11 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:11 AM (IST)
वीकेंड लॉकडाउन में भी चंडीगढ़वासी लापरवाह, ऐसे कैसे हारेगा कोरोना?
वीकेंड लॉकडाउन में भी चंडीगढ़वासी लापरवाह, ऐसे कैसे हारेगा कोरोना?

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़

यूके न्यू स्ट्रेन कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लोगों की लापरवाही की पोल खोल दी है। एक तरफ तेजी से बढ़ता संक्रमण और वीकेंड लाकडाउन पर हाय-तौबा और दूसरी ओर दो दिनों में नियम तोड़ने पर 182 लोगों के चालान और 33 गिरफ्तारी। नाइट क‌र्फ्यू के साथ लॉकडाउन की पाबंदी के बाद भी बिना मास्क घूमने वाले लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूक रहे हैं। अब बड़ा सवाल है कि एक तरफ तेजी से बढ़ता संक्रमण और दूसरी तरफ लोगों की ऐसी लापरवाही में कैसे हारेगा कोरोना?

डीसी ने की सभी एसडीएम और आरडब्लूए से मीटिग

डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने सभी एसडीएम सहित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के दो पदाधिकारी बलजिदर सिंह बिट्टू और हितेश पुरी के साथ मीटिग की। इस दौरान कोरोना के हराने और पब्लिक को नियमों के साथ टीकाकरण के लिए जागरूक कर प्रोत्साहित करने के लिए वेलफेयर को सहयोग करने की बात की गई। वहीं, वेलफेयर ने टीकाकरण कैंप लगाने, वैक्सीन पर भरोसे की जानकारी देने सहित इंटरनेट मीडिया पर अफवाहों पर लगाम लगाने का सुझाव भी दिया गया। वीकेंड लाकडाउन में दर्ज किए गए मामले

पहला दिन दूसरा दिन

बिना मास्क 12 चालान आठ चालान

शारीरिक दूरी 52 चालान 61 चालान

सार्वजनिक स्थान पर थूकना 22 चालान 27 चालान

धारा 188 के तहत 10 लोग गिरफ्तार 13 लोग गिरफ्तार - सात से 19 अप्रैल तक नाइट क‌र्फ्यू में 17 चालान और 10 लोग गिरफ्तार। शहरवासियों को समझाना चाहिए कि वीकेंड लॉकडाउन सिर्फ ट्रायल है। लोगों का लापरवाही वाले रवैये से संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है और स्थिति संपूर्ण लॉकडाउन तक पहुंच चुकी है। ऐसे लोगों पर चालान के साथ सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए।

- हितेश पूरी, क्राफ्ड के चेयरमैन

वीकेंड लाकडाउन के बाद भी संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा रहा। पहले ही वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर लोगों की भीड़ ने प्रशासन की प्लानिग को फेल साबित कर दिया। लॉकडाउन को कम से कम एक सप्ताह से एक महीने के लिए लागू करने पर ही असरदार होगा।

- गौरव जैन, व्यापारी सेक्टर-19 पालिका बाजार। वीकेंड लॉकडाउन और पुलिस की कार्रवाई सब दिखावा साबित हो रहा है। 2020 की तर्ज पर एक तय समय के लिए संपूर्ण लॉकडाउन और पुलिस की सख्ती ही संक्रमण को रोक सकती है। मनमानी करने वाले लोग वीकेंड लॉकडाउन पर ज्यादा नियम तोड़ते नजर आते हैं।

- करनवीर सिंह , सेक्टर-8

लॉ स्टूडेंट। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रशासनिक आदेश लोगों के हित में लागू किए गए हैं। नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई के सख्त आदेश है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी ।

chat bot
आपका साथी