Chandigarh Corona Vaccination Alert: एलांते मॉल में भी लगवा सकते हैं टीका, किए गए इंतजाम

एडवाइजर मनोज परिदा ने ऐसे किसी भी ग्रुप एसोसिएशन सोसायटी जिनके 100 लोग वैक्सीन लगवाने के योग्य हैं प्रशासन उनके लिए उसी एरिया में स्पेशल कैंप का आयोजन करेगा। वहीं दिव्यांग और बुजुर्गों को घर से पिकअप के लिए एंबुलेंस पिकअप करेगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:20 PM (IST)
Chandigarh Corona Vaccination Alert: एलांते मॉल में भी लगवा सकते हैं टीका, किए गए इंतजाम
चंडीगढ़ के एलांते मॉल में शुक्रवार से रविवार तक 45 वर्ष से ऊपर के लोग टीका लगवा सकते हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। एलांते मॉल ने ट्राईसिटी में कोविड वैक्सीनेशन की चल रही प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के साथ हाथ मिलाया है। इस अभियान के एक भाग के रूप में शुक्रवार से रविवार तक 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग एलांते मॉल में कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं।

बता दें कि कई सालों से एलांते ट्राईसिटी निवासियों की फैशन, फूड और एंटरटेनमेंट संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रमुख स्थलों में से एक रहा है। महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर के दौरान भी, मॉल मैनेजमेंट ने अपने विजिटर्स, रिटेल सेलर्स और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना सुनिश्चित किया है। मॉल ने तय कोविड प्रोटोकॉल के तहत जून, 2020 में सभी के लिए दरवाजे खोल दिए थे। इस बार जिला प्रशासन के सहयोग से एलांते मॉल प्रबंधन यह सुनिश्चित कर रहा है कि टीकाकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने और सफल बनाने के लिए योगदान दिया जाए।

100 लोगों का ग्रुप है तो मौके पर बुला सकते हैं टीम

एडवाइजर मनोज परिदा ने ऐसे किसी भी ग्रुप, एसोसिएशन, सोसायटी जिनके 100 लोग वैक्सीन लगवाने के योग्य हैं प्रशासन उनके लिए उसी एरिया में स्पेशल कैंप का आयोजन करेगा। वहीं, दिव्यांग और बुजुर्गों को घर से पिकअप के लिए एंबुलेंस पिकअप करेगी। यह सुविधा ऐसे लोगों के लिए रहेगी। प्रशासन के पास रजिस्ट्रेशन के बाद यह सुविधा मिलेगी। प्रशासन अब वैक्सीन कैंपेन को बूम करने जा रहा है। इसलिए आरडब्ल्यूए और अन्य संस्थाओं से इसके लिए मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ कोठी प्रकरण में आरोपित अरविंद सिंगला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें - Chandigarh Coronavirus Update: शहर में शुक्रवार को इन स्थानों पर जाएंगी मोबाइल टेस्टिंग टीम

chat bot
आपका साथी