Chandigarh Republic Day: चंडीगढ़ CBI के संयुक्त निदेशक विनीत विनायक को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

गणतंत्र दिवस के मौके पर के सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के 30 अधिकारियों व कार्मिकों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वालों में चंडीगढ़ सीबीआइ के संयुक्त निदेशक विनीत विनायक समेत 6 अधिकारियों /कार्मिकों के नाम हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:02 PM (IST)
Chandigarh Republic Day: चंडीगढ़ CBI के संयुक्त निदेशक विनीत विनायक को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
चंडीगढ़ सीबीआइ में तैनात संयुक्त निदेशक विनीत विनायक।

चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला]। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के 30 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वालों में चंडीगढ़ सीबीआइ में तैनात संयुक्त निदेशक विनीत विनायक समेत 6 अधिकारियों /कार्मिकों के नाम हैं। इसके साथ ही सीबीआइ के 24 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

विनीत विनायक, संयुक्त निदेशक (चंडीगढ़) सीबीआइ, संपत मीणा, संयुक्त निदेशक, सीबीआइ, लखनऊ, नई दिल्ली, सरलादास मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीबीआइ, ईओ-III,  नई दिल्ली, विवेक धीर, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआइ, एसीबी जम्मू, सुरेंद्र कुमार रोहिल्ला पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआए, एसी यू–V, नई दिल्ली एवं  बसंत सिंह बिष्ट, प्रधान सिपाही, सीबीआइ (मुख्यालय), नई दिल्ली के नाम शामिल हैं।

15 अगस्त को डीएसपी को मिला था राष्ट्रपति मेडल

विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस पर डीएसपी सीबीआइ सुरेंदर सिंह भुल्लर को राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया जा रहा है। सुरेंदर सिंह भुल्लर वर्तमान में चंडीगढ़ सीबीआइ की एंटी करप्शन विंग में तैनात हैं। डीएसपी सुरेंदर कुमार भुल्लर मूल रूप से पोंटा साहिब स्थित गांव बद्रीपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली में दो अलग-अलग पोस्टिंग में उन्होंने 15 साल सराहनीय सेवा दी है। वह 2003 से 2010 तक एसीबी में तैनात रहे हैं। इसके बाद अप्रैल 2017 में चंडीगढ़ सीबीआइ यूनिट में डीएसपी की पोस्ट पर कार्यभार संभाला है।

chat bot
आपका साथी