Chandigarh Republic Day Celebration 2021: चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने फहराया तिरंगा

चंडीगढ़ में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह सुबह दस बज शुरू हो गया है। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मनोज परीदा ने झंडा फहराने की रस्म अदा की।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:23 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:23 AM (IST)
Chandigarh Republic Day Celebration 2021: चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मनोज परीदा।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह सुबह दस बज शुरू हो गया है। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने झंडा फहराने की रस्म अदा की। इस दौरान  भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मौजूद रहा।

डीएसपी गुरमुख सिंह और होमगार्ड सुखबीर को मिलेगा राष्ट्रपति अवार्ड

गणतंत्र दिवस पर डीएसपी ईस्ट गुरमुख सिंह और प्लाटून सर्जेट तैनात होमगार्ड को राष्ट्रपति पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। डीएसपी गुरमुख सिंह और सुखबीर के सराहनीय और विशिष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। डीएसपी ने कई ब्लाइंड मर्डर, अपहरण और लूट के केस सुलझाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुके हैं।

बेहतर कार्यशैली के लिए 15 हाउसिंग बोर्ड कर्मी होंगे सम्मानित

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड गणतंत्र दिवस पर बेहतरीन कार्य करने वाले 15 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा सीएचबी ने हाल ही में टीन शेड कालोनी को मलोया के फ्लैट्स में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत शिफ्ट किया है। इसी के तहत यह सम्मान दिया जा रहा है। सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में एसओ मनजीत कौर, एसडीई नवनीत शर्मा, एई राजेश कुमार, सीनियर असिस्टेंट गगनदीप सिंह, क्लर्क रूपी रानी, डीईओ सुमीरा, पीएच जेटी चेतन, प्यून राजकुमार, चौकीदार मायाराम, सीनियर असिस्टेंट किरणजीत कौर, प्यून राजीव गिल, प्लंबर राममूर्ति, हेल्पर अमरीक सैनी, माली माया राम और राकेश शामिल हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी