Chandigarh Covid Update: और बढ़ा कोरोना संक्रमण, 870 नए पॉजिटिव मिले, 9 मरीजों की मौत

Chandigarh Covid News Update नए कोरोना वायरस संक्रमण मामलों के साथ चंडीगढ़ में एक्टिव केस अब 8505 हो गए हैं। राहत की बात है कि शनिवार को शहर में एक साथ 861 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:35 PM (IST)
Chandigarh Covid Update: और बढ़ा कोरोना संक्रमण, 870 नए पॉजिटिव मिले, 9 मरीजों की मौत
चंडीगढ़ में कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, जेएनएन। यूटी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को जहां 9 कोविड मरीजों की मौत दर्ज की गई वहीं 870 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। ताजा मामलों के साथ चंडीगढ़ में एक्टिव केस 8,505 हो गए हैं। राहत की बात है कि शनिवार को शहर में एक साथ 861 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। 

पंचकूला में 6 लोगों की मौत, 593 नए केस मिले

पंचकूला। कोरोना से शनिवार को 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। रामगढ़ निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सूरजपुर निवासी 53 वर्षीय महिला, सेक्टर 12ए निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग, कालका निवासी 42 वर्षीय महिला, मोगीनंद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और सेक्टर 7 निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संक्रमण से मौत हो गई। पंचकूला में अब तक 246 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को जिले में कोरोना के 593 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें 4 स्वास्थ्य कर्मचारी भी हैं। इस समय पंचकूला 2739 मामले सक्रिय हैं। 

chat bot
आपका साथी