Coronavirus Active Cases: 10 लाख की आबादी वाले शहरों में चंडीगढ़ का देश में तीसरा नंबर

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख की आबादी वाले शहरों में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामलों में चंडीगढ़ देशभर में तीसरे स्थान पर है। जो कि चिंता का विषय है। बता दें कि चंडीगढ़ में रोजाना करीब 400 कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 09:58 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 09:58 AM (IST)
Coronavirus Active Cases: 10 लाख की आबादी वाले शहरों में चंडीगढ़ का देश में तीसरा नंबर
10 लाख की आबादी वाले शहरों में कोरोना एक्टिव केसों के मामले में चंडीगढ़ देश में तीसरे नंबर पर ।

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में लगातार कोरोना एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। पूरे देश में तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में 10 लाख लोगों की आबादी पर 2,940 कोरोना एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। जबकि महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर है जहां 10 लाख लोगों की आबादी पर 4,632 कोरोना एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ है जहां पर 10 लाख लोगों की आबादी पर 3,410 कोरोना एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

अब तक 31564 लोगों में हुई वायरस की पुष्टि

शहर में अब तक एक 31,564 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है । इस समय शहर में 3307 कोरोना एक्टिव केस है जिन का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2785 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग अब तक शहर में 3,46,766 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है। इनमें से 3,14,145 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमण से शहर में अब तक 401 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे राज्य जहां कोरोना एक्टिव केस सबसे ज्यादा

मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ के अलावा गोवा में कोरोना एक्टिव केस एक्टिव केस सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं यहां 10 लाख लोगों की आबादी पर 2, 926 एक्टिव केस हैं। इसके बाद पांचवें स्थान पर लद्दाख में 10 लाख लोगों की आबादी पर 2186 कोरोना एक्टिव, छठे स्थान पर दिल्ली यहां 10 लाख की आबादी पर 2059 एक्टिव केस, पंजाब में 10 लाख की आबादी पर 933 और हरियाणा में 809 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Axis Bank 4 Crore Theft Case: चंडीगढ़ में Axis Bank से 4 करोड़ रुपये चोरी कर भागा सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ Axis Bank से 4 करोड़ रुपये चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की फिल्मी कहानी, लव मैरिज की तो परिवार ने किया बे-दखल

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी