CBSE 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, चंडीगढ़ इस बार सातवें स्थान पर

खास बात यह है कि इस बार के रिजल्ट में चंडीगढ़ को अलग रीजन के तौर पर दिखाया गया है। पहले चंडीगढ़ पंचकूला रीजन में शामिल था।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 02:45 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:45 PM (IST)
CBSE 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, चंडीगढ़ इस बार सातवें स्थान पर
CBSE 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, चंडीगढ़ इस बार सातवें स्थान पर

चंडीगढ़, जेएनएन। सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) ने सोमवार दोपहर 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएसई की ओर से जारी रिजल्ट में इस बार चंडीगढ़ रीजन रीजन वाइज पास प्रतिशत के मामले में सातवें स्थान पर रहा है। चंडीगढ़ का पास प्रतिशत इस बार 92.04 फीसद रहा है, जबकि बीते साल चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा था। पंचकूला रीजन का पास प्रतिशत 92.57 फीसद रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस बार सीबीएसई द्वारा कुछ विषयों की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी, जिसके कारण रिजल्ट को ओवर आॅल परफाॅरमेंस के हिसाब से घोषित किया गया है।

सीबीएसई द्वारा दी जानकारी अनुसार 2019 में ओवर आॅल पास प्रतिशत 83.40 फीसद था, जबकि इस बार पास प्रतिशत 88.78 फीसद रहा है। ओवर आॅल रिजल्ट में 5.38 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन नतीजों में इस बार चंडीगढ़ का ग्राफ गिरा है। 12वीं रिजल्ट में इस बार त्रिवेंद्रम 97.67 पास प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा। जबकि बंगलुरू 97.05 दूसरे ,चेन्नई 96.17 फीसद पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दोपहर रिजल्ट घोषित होते ही काफी देर के लिए सर्वर डाउन हो गया, जिससे स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने में दिक्कत आई। रिजल्ट की जानकारी मिलते ही बधाई का दौर भी शुरु हो गया।  

पंचकूला रहा आगे

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में इस बार पंचकूला रीजन का रिजल्ट चंडीगढ़ से बेहतर रहा है। पंचकूला रीजन वाइज लिस्ट में छठे और चंडीगढ़ सातवें स्थान पर रहा है। चंडीगढ़ का पास प्रतिशत 92.04 जबकि पंचकूला का 92.52 फीसद रहा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड में इस बार 1192961 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिसमें से 1059080 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। फरवरी से मार्च के बीच हुई बोर्ड परीक्षा में देश भर से 13109 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने 4984 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी।

बेटियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा। सीबीएसई से मिली जानकारी अनुसार 2019 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.70 जबकि 2020 में 92.15 फीसद रहा। उधर 2019 में लड़कों का पास प्रतिशत 79.40 फीसद जबकि 2020 में यह 86.19 फीसद रहा। ट्रांसजेंडर की पास प्रतिशत इस बार काफी गिरा है। 2019 में 83.33 फीसद से66.67 रिजल्ट इस बार 66.67 रह गया। 

पहली बार चंडीगढ़ रीजन का अलग से रिजल्ट घोषित

सीबीएसई द्वारा इस बार घोषित 12वीं रिजल्ट में चंडीगढ़ को अलग जोन में दर्शाया गया है। गौरतलब है कि 2018 में एमएचआरडी ने चंडीगढ़ की रीजनल सेंटर अलग बनाने का फैसला लिया था। जिसके तहत 2020 से चंडीगढ़ पंचकूला रीजन से अलग हो जाएगा। चंडीगढ़ रीजन में पंजाब के अलावा जम्मू एंड कश्मीर शामिल किया जाएगा। एेसे में इस बार चंडीगढ़ रीजन का अलग से रिजल्ट घोषित किया गया है।

chat bot
आपका साथी