दप्पर रेलवे ट्रेक पर किसानों के जाम के चलते रेल यातायात बाधित

किसानों की तरफ से भारत बंद का असर रेल यातायात पर देखने को मिला। सोमवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाली शताब्दी सहित तकरीबन आधा दर्जन ट्रेनें रद कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:34 PM (IST)
दप्पर रेलवे ट्रेक पर किसानों के जाम के चलते रेल यातायात बाधित
दप्पर रेलवे ट्रेक पर किसानों के जाम के चलते रेल यातायात बाधित

विकास शर्मा, चंडीगढ़

किसानों की तरफ से भारत बंद का असर रेल यातायात पर देखने को मिला। सोमवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाली शताब्दी सहित तकरीबन आधा दर्जन ट्रेनें रद कर दी गई। यही नहीं लंबे रूट से आने वाली ट्रेनों को रेलवे अधिकारियों की तरफ से अंबाला में ही रोक दिया गया। किसानों की तरफ से दप्पर रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया गया था, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं रेलवे टिकट को रिफंड करने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ लगी हुई थी। चंडीगढ़ रेलवे अधिकारियों की तरफ से रिजर्वेशन काउंटर दो एक्सट्रा ओपन कर दिए गए थे, ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। शाम 5 बजे के बाद सभी ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।

यह ट्रेनें रही रद

-02006 कालका-दिल्ली शताब्दी

-02046 चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी

-02058 ऊना-दिल्ली जनशताब्दी को मोरिडा में रोका गया

-04570 कालका-अंबाला पैसेंजर ट्रेन रद

-02011 दिल्ली-कालका शताब्दी

-02057 दिल्ली-ऊना जनशताब्दी रद कई ट्रेने अंबाला और चंडीगढ़ के बीच रही रद

किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे की तरफ से ऊंचाहार तथा सद्भावना सुपर फास्ट ट्रेन को चंडीगढ़-अंबाला के बीच रद घोषित कर दिया। ऊंचाहार ट्रेन को अंबाला से ही प्रयागराज के लिए चलाई जा रही है, जबकि सद्भावना ट्रेन को चंडीगढ़ से रात को संचालित किया जाएगा। यही नही गाड़ी संख्या 02688 चंडीगढ़-मदुरई जो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सुबह 8.05 बजे चलती है। इसको रेलवे की तरफ शाम 5 बजे चलाई गई।

chat bot
आपका साथी