चंडीगढ़ में पानी के विवाद में खूनी खेल, पंजाब पुलिस के ASI ने चाकू मारकर कर डाली भाभी की हत्या

हत्या आरोपित की पहचान हर स्वरूप के रूप में हुई है। हर स्वरूप और उसके भाई के बीच पानी को लेकर पहले विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि उसने ने अपनी भाभी दिव्या की चाकू मारकर हत्या कर दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 01:41 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 01:41 PM (IST)
चंडीगढ़ में पानी के विवाद में खूनी खेल, पंजाब पुलिस के ASI ने चाकू मारकर कर डाली भाभी की हत्या
चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के एएसआई को भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सांकेतिक चित्र।

चंडीगढ़, जेएनएन। पानी को लेकर दो भाइयों में पहले विवाद हुआ फिर पंजाब पुलिस में बतौर एएसआइ तैनात एक भाई ने अपनी भाभी को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मामला चंडीगढ़ के रामदरबार में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे का है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक हत्या आरोपित की पहचान हर स्वरूप के रूप में हुई है। हर स्वरूप और उसके भाई के बीच पानी को लेकर पहले विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए हर स्वरूप ने अपनी भाभी दिव्या की चाकू मारकर हत्या कर दी। हर स्वरूप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

देर रात जब हर स्वरूप ने अपनी भाभी का कत्ल किया तो आज पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच को हर स्वरूप को गिरफ्तार किया और घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया। पुलिस हरस्वरूप को मेडिकल करा कोर्ट में पेश करेगी। 

भाई को भी चाकू मार किया घायल 

हरस्वरूप ने न केवल चाकू मारकर अपनी भाभी दिव्या का कत्ल किया बल्कि अपने भाई प्रेम पर भी चाकू से हमला किया प्रेम इस हमले में बुरी तरह घायल हो गया उसे फौरन इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। 

दिव्या के भाई अभिनंदन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसकी दोनों बहनें एक ही घर में ब्याही हुई हैं। उनकी बहन दिव्या का चाकू मारकर कत्ल करने वाले हर स्वरूप की पत्नी भी उनकी बहन है। दोनों भाई रामदरबार के एक मकान में ऊपर और नीचे रहते थे। दोनों भाइयों में अकसर पानी की सप्लाई को लेकर विवाद होता था। कल जब विवाद हुआ तो हरस्वरूप में उनकी बहन दिव्या को चाकू मारकर कत्ल कर दिया। 

यह भी पढ़ें - पंजाब के कबाड़ी ने 72 लाख में खरीदे Airforce के कबाड़ हो चुके छह हेलीकाप्टर, देखने के लिए उमड़े लोग; ले रहे सेल्फी

chat bot
आपका साथी